logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Composition
प्रशमन
किसी कर्ज़दार और उसके ऋणदाताओं के बीच संपन्न ऐसा समझोता जिसके अंतर्गत वे अपने-अपने ऋण की पूरी राशि के बदले आंशिक राशि लेकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कर्ज़दार दिवालिया होने से बच जाता है और व्यवसाय यथापूर्व करता रह सकता है।
यह accord से इस अर्थ में भिन्न है कि वह कर्ज़दार और किसी एक लेनदार के बीच होता है जबकि composition कर्ज़दार और उसके सभी लेनदारों के बीच होता है।

Compound duty
यौगिक प्रशुल्क, यौगिक टैरिफ़
ऐसा प्रशुल्क जिसमें परिमाणपरक शुल्क के अतिरिक्त कुछ रक़म मूल्यानुसार शुल्क के रूप में भी शामिल की गई है।

Compound interest
चक्रवृद्धि ब्याज, सूद-दर-सूद
मूलधन पर तथा निर्धारित अवधि या अवधियों के पश्चात् उस पर मिलनेवाले ब्याज पर ब्याज। अवधि समाप्त होने के बाद उस अवधि का ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है और आगामी अवधि में उन दोनों राशियों पर ब्याज लगता है। इस प्रकार ब्याज की दर में वृद्धि न होने पर भी ब्याज की कुल धनराशि में वृद्धि होती जाती है।

Comprehensive coverage
व्यापक बीमा
अ - सामान्यतः ऐसा बीमा जिसमें पॉलिसी में उल्लिखित ख़तरों को छोड़कर बाक़ी सभी ख़तरों के प्रति संरक्षण प्रदान किया गया हो।
आ - मोटर बीमा के सन्दर्भ में : टक्कर या उलटने से हुई हानि के साथ-साथ अन्य हानियों का बीमा।

Compulsory insurance
अनिवार्य बीमा, विधिक बीमा
ऐसा बीमा जिसे कराना क़ानूनन ज़रूरी हो जैसे, स्वचल वाहनों का बीमा।

Concern
प्रतिष्ठान, कारोबार
कंपनी, निगम, फ़र्म आदि किसी प्रकार का व्यावसायिक संगठन। इसमें सभी प्रकार के व्यवसाय जैसे, विनिर्माण, वित्तीयन, परिवहन आदि से संबंधित संगठन आ जाते हैं।

Condition
शर्त
संविदा के मुख्य उद्देश्य से संबद्ध आवश्यक बातें जिनकी पूर्ति न किए जाने पर आर्त पक्ष संविदा को भंग मान सकता है;
शर्त व्यक्त हो सकती है अथवा निहित।
तुल. दे. warranty (अ)

Conditional acceptance
सापेक्ष सकार, सापेक्ष स्वाकृति
ऐसी स्वीकृति जिसे देते समय यह शर्त लगा दी गई हो कि बिल अथवा हुंडी का भुगतान किसी घटना विशेष के घटित होने पर किया जाएगा।

Conditional endorsement
शर्ती बेचान, शर्ती पृष्ठांकन, सशर्त पृष्ठांकन
ऐसा पृष्ठांकन जिसमें पृष्ठांकक अपनी देयता को सीमित अथवा समाप्त कर देता है। यह 'प्रतिबंधी पृष्ठांकन' से इस अर्थ में भिन्न है कि प्रतिबंधी पृष्ठांकन में परक्रामण मर्यादित कर दिया जाता है जबकि 'शर्ती पृष्ठांकन' में परक्रामण पर कोई बंदिश नहीं लगाई जाती; इसमें तो पृष्ठांकक केवल अपनी देयता को मर्यादित करता है।

Conscience money
ईमानी अदायगी
कर की ऐसी रक़म जिसे समय पर जमा नहीं कराया गया किंतु जिसे अब अपने आत्मसंतोष के लिए करदाता ने स्वयं ही जमा करा दिया है।
रेल परिवहन के सन्दर्भ में : बिना टिकट यात्रा कर लेने के बाद यात्री द्वारा बतौर प्रायश्चित्त रेल अधिकारियों को भेजा गया किराया।


logo