logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Composite material
संयोजित पदार्थ
अपेक्षित गुणधर्म प्राप्ति हेतु दो मदों से अधिक पदार्थों के समयक संयोजन से निर्मित पदार्थ।

Composite plate
संयोजित प्लेट
दो या दो से अधिक भिन्न पदार्थों की प्लेटों के पृष्ठीय संयोजन से निर्मित प्लेट।

Compound cylinder
संयोजित सिलेंडर
बल द्वारा एक सिलेंडर को दूसरे सिलिंडर पर अध्यारोपित करने से निर्मित सिलिंडर।

Compound pendulum
असरल लोलक / पिण्ड लोलक
एक सिरे से आलम्बित वह दृढ़ पिण्ड जिसका दोलन सरल आवृत्ति होता है।

Compresive stress
संपीडक प्रतिबल
वह प्रतिबल जो संपीडन के कारण उत्पन्न होता है।

Compressibility
सम्पीड्यता
तरल पर अनुप्रयुक्त बाह्य बलों के कारण उत्पन्न तरल आयतन - परिवर्तनता।

Compressibility factor (Z)
सम्पीड्यता गुणक
किसी गैस के मोलीय आयतन और दाब के गुणनफल तथा उसके निरपेक्ष ताप और दाब के गुणनफल तथा उसके निरपेक्ष ताप और सार्वगैस - स्थिरांक के गुणनफल का अनुपात। इसे गैस - विचलन गुणक भी कहते हैं। गणितीय रूप में इसे इस प्रकार दर्शाया जाता है -Z = PV / RT

Compression ignition
संपीडन प्रज्वलन
अंतर्दहन इंजन में प्रज्वलन की वह विधि इसमें वायु के संपीडन से उत्पन्न तापवृद्धि द्वारा ईंधन का प्रज्वलन होता ह।

Compression member
संपीडन अवयव
वह अवयव जिन पर अक्षीय बल लगने से उसकी लंबाई में कमी होती है।

Compression ratio
संपीडन अनुपात
अंर्तदहन इंजन में प्रसर्पित आयतन और अवकाश आयतन का अनुपात।


logo