विद्यालय या संस्था जहाँ आरेखन, चित्रण, मूर्तिकला, स्थापत्यकला तथा अन्य दृश्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाता हो।
arts faculty
कला-संकाथ
अ- स्कूल, कालेज या विश्वविद्यालय में प्रशासन और प्रशिक्षण के लिए उत्तरदायी साहित्य, इतिहास और समाज विज्ञान आदि (विज्ञान, वाणिज्य से भिन्न) विषयों का विद्वत्वर्ग।
आ- विश्वविद्यालय में साहित्य इतिहास, समाजविज्ञान आदि विषयों के ज्ञान तथा शिक्षण की शाखा।
ascendance-submission test
प्रभाविता- अधीनता- परीक्षण
व्यक्ति की प्रभावी या दब्बू प्रवृत्तियों को मापने का लिखित परीक्षण।
asocial child
समाज-उदासीन बालक
सामान्यतः प्रचलित सामाजिक रीतियों और संबंधों के प्रति उदासीन बालक। यह बालक समाज विरोधी बालक से भिन्न होता है।
assembly programme
सामूहिक कार्यक्रम
शैक्षिक संस्थाओं में प्रायः दैनिक शिक्षण आरंभ करने से पहले किया जाने वाला सामूहिक कार्यक्रम।
assembly room
सम्मेलन कक्ष, सभाकक्ष
ऐसा भवन या विशेष कमरा जहां कोई चत्वर या मंच बना हो और जहां विद्यार्थी किसी सूचना, भाषण, मनोरंजन या व्याख्यान के लिए एकत्र हों।
assessment programme
मूल्य-निर्धारण कार्यक्रम
छात्र की विविध योग्यताओं का निर्धारण करने वाली परीक्षाओं की योजना।
assignment card
दत्तकार्य कार्ड
प्रत्येक छात्र को अलग-अलग दिए जाने वाले पत्रक जिन पर यह लिखा होता है कि उन्हें किसी नियत अवधि में क्या-क्या पढ़ना या क्या-क्या काम करना है।
assignment sheet
दत्तकार्य पत्रक
अ- वह पत्रक जिसमें सौंपे गए कार्यों, प्रायोजनाओं, समस्याओं, अनुदेशों, सूचनाओं और इनके लिए प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री का विवरण हो।
आ- किसी संस्था में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए कार्यों की अग्रिम तालिका।
assimilative reading
आत्मसात्कारी पठन
विचारों की सार्थकता पर चिंतन या उनका मूल्यांकन किए बिना केवल शाब्दिक अर्थ को समझने के लिए किया गया पठन।