सामान्य प्रज्ञा का उच्च स्तर जो लगभग 120 बुद्धिलब्धि से अधिक बुद्धिलब्धि से प्रदर्शित हो। यह स्तर लगभग 15 प्रतिशत प्रौढ़ व्यक्तियों को प्राप्त होता है।
supervisor
पर्यवेक्षक
अ- विद्यालय का वह अधिकारी जिसे वहां के अन्य कर्मचारियों के कार्य को निर्दीष्ट करने तथा मार्गर्शन का उत्तरदायित्व सौंपा गया हो।
आ- शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में वह व्यक्ति जो शिक्षु-शिक्षक को अध्यापन अभ्यास में निदेशित करता हो।
supplementary reading
अनुपूरक पठन
अधिक अभ्यास के लिए किया जाने वाला पठन। इसमें पाठ्यचर्या के अतिरिक्त ऐसी पठन-सामग्री का प्रयोग किया जाता है जो अधिक रोचक तथा पाठ्य-पुस्तकों की सामग्री से अधिक सरल हो।
survey course
सर्वेक्षण-पाठ्यक्रम
अ- किसी अध्ययन क्षेत्र की विहंगम दृष्टि देने वाला पाठ्यक्रम। इसका उद्देश्य कोई विशिष्ट कार्य प्रारम्भ करने से छात्रों को उनके विविध क्षेत्रों से परिचित कराना है।
आ- विदेशी भाषा की संरचना और रूप की प्राथमिक जानकारी जो स्वाध्याय के समय उसके मूल आधार बन सके।
syllabus
पाठ्य विवरण
किसी अध्ययन पाठ्यक्रम की रूपरेखा। किसी विशेष कक्षा में किसी विषय के निर्धारित पाठ्यक्रम को पढ़ाने और मूल्यांकन के लिए अध्यापकों और परीक्षकों की मार्गदर्शिका।
symbolic thinking
प्रतीक चिन्तन
ऐसा विचारण जिसका आधार मूर्त वस्तुएं अथवा प्रतिमान न हों।
syndicate
अभिषद्
अ- विश्वविद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक निकायों के अध्यक्षों की एक सभा।
आ- लेखों को स्वीकार करने तथा एक ही समय पर अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित करने वाली सभा या संस्था।
synthetic method
संश्लेषी विधि
एक विशेष प्रकार की पद्धति जिसमें किन्हीं तथ्यों के संकलन, श्रेणीकरण, परीक्षण, प्रत्यक्षण और मूल्यांकन तथा परिणमों के परीक्षण के पश्चात्, नियमन, विधिकरण या सामान्यीकरण किया जाता है।
tachylogia
क्षिप्रोच्चारिता
मनस्तंत्रिकातापी वाग्दोष जिसमें आवश्यकता से अधिक शीघ्रता से वाक् उच्चारण होते है।
tactual image
स्पर्श-बिंब
वह बिंब जिससे वस्तुओं के स्पर्श की संवेदनात्मक अनुभूति हो।