महविद्यालय और विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का संगठन जो विद्यार्थियों के हितार्थ विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक आदि कार्यों का प्रबंध करने के उद्देश्य से बनाया गया हो।
study
अध्ययन, अध्ययन कक्ष
अ- किसी विषय का किसी समस्या पर बौद्धिक काम करना।
आ- अधिगम की एक शाखा।
इ- किसी विशेष विषय में अनुसंधान करना या प्रकाशित सामग्री से अनुसंधान की गई खोज।
ई- निजी गृहो में अध्ययन के लिए एक कक्ष निश्चित करना।
study project
अध्ययन परियोजना
स्वाभाविक स्थिति में किसी समस्या के समाधान संबंधी अध्ययन का एकक। इसमें प्रायः उसकी योजना, तथा मौखिक और लिखित आधार सामग्री को इकट्ठा करना तथा उसका संगठन सम्मिलित है; कभी-कभी इसका परिणाम प्रत्यक्ष कार्य के रूप में होता है। दे. project method
Subject
विषय
अ- संगठित ज्ञान के क्षेत्र का एक भाग, जैसे गणित, अंग्रेजी आदि।
आ- व्यक्ति विशेष जिस पर परीक्षण किया जा रहा हो।
subjective test
व्यक्तिनिष्ठ परीक्षण
निबंध लेखन के प्रकार का एक परीक्षण जिसमें प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर परीक्षक अपने अनुसार अंक देता [है। उन प्रश्नों के उत्तरों की कोई पहले बना ली गई कुंजी नहीं होती]। भिन्न-भिन्न परीक्षक अथवा एक ही परीक्षक भिन्न-भिन्न समय पर एक ही उत्तर के भिन्न-भिन्न अंक दे सकते हैं।
subject matter approach
विषय केन्द्रित उपागम
पाठ्यचर्या को बनाने और उस पर विचार करने और पढ़ाने का एक दृष्टिकोण जिसमें विषयवस्तु को काफी महत्व दिया जाता है; इसमें विषयवस्तु के संकलन और उस के क्रम की प्रधानता होती है।
subject promotion
विषयानुसार प्रोन्नति
श्रेणी या कक्षा के अनुसार कक्षोन्नति न देकर छात्रों को विषय के स्तर के अनुसार कक्षोन्नति देना।
summer camp
ग्रीष्म-शिविर
ग्रीष्म काल में छात्रों के लिए लगाया गया एक शिविर जिसमें पाठ्यचर्येतर क्रियाओं के अतिरिक्त उनसे अन्य क्रियाएं कराई जाती हैं जो उनके शरीरिक तथा मानसिक विकास के लिए आवश्यक समझी जाती हैं।
summer school
ग्रीष्मकालीन विद्यालय
ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों अथवा व्यवसायिकों के ज्ञान और कौशल को अधुनातन करने के लिए व्यवस्थित औपचारिक कार्यक्रम।
Sunday school
रविवार विद्यालय
बच्चों, किशोरों तथा वयस्कों के लिए ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को चलाया जाने वाला संगठित कार्यक्रम जो मुख्यतः धार्मिक और नैतिक शिक्षण देने के लिए होता है।