वह परीक्षण जिसके लिए विषयवस्तु आनुभविक रूप से जाँच करके चुनी जाती हो; जिसके लिए मानक स्थापित हो चुके हों, जिसके प्रचालन और मूल्यांकन की विधियाँ एक जैसी हों और जिसका मूल्यांकन अन्य परीक्षणों की तुलना में अधिक से अधिक हो। इस प्रकार के परीक्षण की एक नियम पुस्तक तैयार की जाती है जिसमें परीक्षा संचालन के अंकन विश्लेषण तथा निर्वचन और मानकों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए होते हैं।
stanine scale
मानक नव मापनी, स्टेनाइन स्केल
नौ श्रेणी वाली एक अंकीय मापनी। इसमें क्रमानुसारी श्रेणियों के अंको के मूल्य पहली और नवीं श्रेणी को छोड़कर आधे मानक विचलन पर प्रदर्शित होते हैं और उनका मध्य अंतराल अंक पाँच पर निर्धारित होता है। प्रत्येक श्रेणी में परीक्षार्थियों का अनुपात सामान्य वक्र में उस अंतराल के प्रतिशत आवृत्ति के बराबर होता है। तात्पर्य यह है कि श्रेणी एक और नौ में 4 प्रतिशत, श्रेणी 2 और 8 में 7 प्रतिशत, 3 और 7 में 12 प्रतिशत, 4 और 6 में 17 प्रतिशत तथा 5 में 20 प्रतिशत आवृत्तियाँ होती हैं।
state board of education
राज्य शिक्षा मंडल
किसी राज्य की सार्वजनिक शिक्षा के प्रबंध और निर्देशन के लिए नियुक्त अथवा चुने गए व्यक्तियों का एक समूह जो शिक्षा संबंधी नीतियों का निर्धारण और नियंत्रण करता है।
state school system
राज्य विद्यालय तंत्र
किसी भी राज्य की विद्यालय शिक्षा की सामान्य प्रणाली जिसमें शिक्षा की संरचना, शिक्षकों की अपेक्षाएं, पाठ्यक्रम आदि सभी पक्ष निहित हैं।
statistician
सांख्यिकीविद्
अ- वह व्यक्ति जो सांख्यिकी विज्ञान का ज्ञाता हो।
आ- वह व्यक्ति जो दत्त सामग्री को एकत्रित करता है और उनका विश्लेषण और निर्वचन करता है।
story method
कथा प्रणाली
एक विशेष प्रकार की पठन-प्रणाली जिसमें अध्यापक कहानी बताकर पाठ पढ़ाता है। यह प्रणाली विशेषकर इतिहास और पढ़ना सिखाने के लिए प्रयोग में लाई जाती है और स्मरण पर आधारित रहती है।
student
छात्र
अ- वह व्यक्ति जो किसी शिक्षा संस्था में शिक्षा प्राप्त करने के लिये विधिवत् नामांकित हो।
आ- गहन अध्ययन में रत व्यक्ति, विशेषकर वह व्यक्ति जो स्वतंत्र रूप से अध्ययन कर रहा हो।
student counsellor
छात्र परामर्शदाता
किसी शैक्षिक संस्था के परामर्श कार्यक्रम में सहायता करने वाला छात्र। यह छात्र प्रायः वरिष्ठ होता है।
student government
छात्र शासन
विद्यालय के नियमों और उपनियमों का पालन करवाने के लिए तथा छात्रों के आचरण पर ध्यान रखने के लिए छात्रों का एक शासन-निकाय जिसका निर्वाचन छात्र स्वयं करते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में प्रौढ़ जीवन में नागरिक कर्तव्यों का पालन करना सिखाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति करने की चेष्टा सफाई, रेडक्रास, सहकारी समिति आदि कार्यों के अनुभव देकर की जाती है।
student organisation
छात्र संगठन
किसी विशेष कार्य की पूर्ति के लिए बनाया गया छात्र संगठन।