वाक् विकारों का निदान तथा उपचार करने वाला व्यक्ति।
speech training
वाक्-प्रशिक्षण
कक्षा में पढ़ाने अथवा भाषण देने के लिए उपयुक्त ध्वनि, गति, स्वर तथा लय से बोलना सिखाना।
speed test
गति परीक्षण
वह परीक्षण जिससे यह पता चले कि छात्र की कार्य करने की गति कितनी है। इसमें परीक्षण एकांशों की कठिनाई एक सी ही होती है और इनको करने के लिए निश्चित समय दिया जाता है। इस परीक्षण में कार्य निष्पादन की गति के अतिरिक्त अन्य विभागों का मापन नहीं किया जाता।
spelling scale
वर्तनी मापनी
वर्तनीगत कठिनाई के क्रम में व्यवस्थित शब्दों की सूची, इस सूची का प्रयोग वर्तनी परीक्षा के लिये किया जाता है।
spiral method
सर्पिल प्रणाली
पाठ्यचर्या संगठन की एक विधि जिसमें एक ही उपविषय कई स्तरों पर कई कक्षाओं में पढ़ाया जाता है। इस प्रकार उस उप-विषय के स्तरीय ज्ञान से गहन अध्ययन तक सीखने का प्रबंध हो जाता है।
split-half reliability
विभाक्तार्थ विश्वसनीयता
किसी परीक्षण की विश्वसनीयता मापने की एक विधि। इसमें परीक्षण को दो समान भागों में बाँट कर दोनों में सहसंबंध निकाला जाता है क्योंकि यह सहसंबंध आधे ही परीक्षण पत्र की विश्वसनीयता का द्योतक है इसलिये सम्पूर्ण परीक्षण की विश्वसनीयता का अनुमान लगाने के लिए स्पीयरमेन ब्राऊन सूत्र का प्रयोग किया जाता है।
spontaneous activity
स्वतः स्फूर्त क्रियाकलाप
अ- आंतरिक उद्दीपन के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली बाह्य गति; इस प्रकार की गति का बाह्य उद्दीपन प्रेक्षक को दिखाई नहीं देता।
आ- वह क्रिया जिसमें किसी अन्य व्यक्ति के सुझाव देने की आवश्यकता नहीं होती।
spurt
प्रवेग, स्फुरण
किन्हीं विशेष स्थितियों या परिस्थितियों में किसी भी प्रकार का शारीरिक, अंग विशेष या मानसिक शक्ति के आकस्मिक वेग का प्रदर्शन जिससे प्रभाविता में वृद्धि होती हो।
staff
कर्मचारी वर्ग, अमला, स्टाफ
किसी शैक्षिक संस्थान के शैक्षिक अथवा प्रशासनिक विभाग में नियुक्त व्यक्ति समूह।
standard score
मानक प्राप्तांक
अ- किसी परीक्षण में व्युत्पन्न प्राप्तांक जो मूल प्राप्तांक और वितरण के मध्यमान के अंतर को मानक विचलन से विभाजित कर प्राप्त किया जाता है।
आ- सुविधाजनक मानक वितरण (जिसका कोई भी निर्धारण मध्यमान और मानक विचलन होता है ) में परिवर्तित प्राप्तांक।