logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

with story'
उपकथा, सहायक समाचार समाचार जो किसी बड़े समाचार के साथ या तो संक्षिप्त 'एक दृष्टि में' के रूप में या किसी अन्य संबंधित समाचार में प्रकाशित किया जाता है।

wooden (head)
रूढ़ शीर्ष नीरस, शुष्क शीर्षक।

working journalist
श्रमजीवी पत्रकार वह पत्रकार जो आजीविका के लिये पत्रकारिता पर निर्भर होता है।

work up
काला धब्बा कंपोज़ित सामग्री में जब दो शब्दों के बीच डाले गये अंतराल (क्वाड) अथवा पूरी पंक्ति के दोनों ओर के रिक्त छोर जब मुद्राक्षर की ऊंचाई तक उठ जाते हैं और उनके कारण छपाई में दाग धब्बे पड़ जाते हैं तब कहा जाता है कि वे वर्कअप कर गए अर्थात् ऊपर उठ गये।

wrap
जारी समाचार को एक कॉलम से दाहिने हाथ के दूसरे कॉलम में जारी रखना।

wrap in
मिश्रण एक समाचार के तथ्यों को दूसरे समाचार के तथ्यों के साथ मिला देना।

wrap up
समापन समाचार पत्र के एक संस्कण को रैप अप या समाप्त करना तब कहते हैं जब संस्करण से संबंधित सब समाचार संपादकीय विभाग से कम्पोज़न कक्ष में भेज दिये जाते हैं। समाचार का रैप अप (समापन) होना तब कहते हैं जब उससे संबंधित समस्त तथ्य प्राप्त हो जाते हैं।

wrong face
बेमेल मुद्राक्षर किसी एक मुखड़े या आकार-प्रकार के मुद्राक्षर के साथ किसी दूसरे मुखड़े या आकार-प्रकार के मुद्राक्षर का भूलवश कम्पोजित हो जाना। यह प्रूफ शोधन का एक संकेत है, जिसका अभिप्राय होता है कि यह मुद्राक्षर अनमेल है, इसे बदल कर सही अक्षर लगाइए।

wrong font
बेमेल मुद्राक्षर देखिए 'wrong face'

yellow
पीत पत्रकारिता, घटिया पत्रकारिता देखिए 'yellow journalism'


logo