एक विशेष प्रकार की तकनीक जिसके अनुसार किसी समाज या वर्ग की संरचना का पता चल सके या उन वर्गों के आधार पर समाज को बांटा जा सके या किसी व्यक्ति विशेष का स्तर निर्धारण किया जा सके या किसी समूह के सदस्यों के पारस्परिक संबंधों का ज्ञान हो सके।
spatial ability
देशिक योग्यता, दिकाभास
अ- अंतराल में वस्तुओं का दृश्य संबंध करने की योग्यता।
आ- अमूर्तरूप में अंतराल संबंधी चिंतन की योग्यता।
special ability
विशेष योग्यता
अ- विशेष प्रकार के कार्यों को करने की योग्यता जो प्रायः सामान्य योग्यता से भिन्न होती है।
आ- वह योग्यता जो अन्य योग्यताओं को छुपा देती है। यह योग्यता सामान्य योग्यता और व्यक्ति के कार्य करने के सामान्य स्तर से एकदम भिन्न और स्पष्ट होती है।
इ- किसी कार्य को सामान्य व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक अच्छी तरह से करने की योग्यता।
special aptitude
विशेष अभिक्षमता
अ- किसी मानसिक अथवा शारीरिक प्रचालन को सीखने की योग्यता, गुण अथवा संभाव्य सामर्थ्य।
आ- एक विशेष प्रकार के प्रयास में संभावित सफलता दर्शाने वाली क्षमता।
special education programme
विशेष शिक्षा कार्यक्रम
असामान्य बालकों को पाठशाला या कक्षा में दिया जाने वाला शिक्षण प्रतिभाशाली, अवचारी, विकलांग, मंदित आदि बालकों के लिए विशेष प्रकार की शिक्षा का कार्यक्रम।
specialisation
विशेषज्ञता, विशेषीकरण, विशिष्टीकरण
अ- विशेषज्ञ बनना अथवा होना।
आ- विशेषज्ञ होने की स्थिति व गुण।
इ- किसी क्षेत्र में सामान्य से अधिक ज्ञान होना।
special method course
विशिष्ट प्रणाली पाठ्यक्रम
अध्यापन के किसी क्षेत्र की शिक्षा का पाठ्यक्रम जिसमें शिक्षण विधियों या तकनीकों तथा उससे संबंधित समस्याओं पर बल दिया जाता है।
specific attitude
विशिष्ट अभिवृत्ति
किसी सुनिर्दिष्ट और मूर्त वस्तु जैसे मजदूर संघ, विद्यालय, अध्यापक आदि के प्रति अपनाई जाने वाली अभिवृत्ति।
speech correction
वाक्-सुधार
वाग्दोषों को दूर करने अथवा कम करने के लिए पब्लिक स्कूलों या महाविद्यालयों में दिया गया विशेष शिक्षण; इसमें एक जैसे दोष वाले बालकों के एक समूह को व्यक्तिगत शिक्षण और कार्य दिया जाता है। इस विशेष शिक्षण का बालक की विद्यालयी और उसके बाहर क्रियाओं के साथ सामंजस्य होता है।
speech education
वाक् - शिक्षा
बधिर को उसकी आयु तथा लिंग के अनुसार उचित, मनोहर, बोधगम्य और बौद्धिक बोली सिखाने की शिक्षा।