logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

social conduct
सामाजिक आचार
किसी व्यक्ति का समाज के नियमों के अनुसार व्यवहार करने का चारित्रिक गुण।

social degeneracy
सामाजिक अपकर्ष, सामाजिक अधःपतन
समाज की वह स्थिति जिसमें सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानकों का ह्रास हो जाता है और उनके स्थान पर समान सामाजिक मूल्यों तथा समतुल्य मानकों की स्थापना नहीं हो पाती।

social development
सामाजिक विकास
एक सांस्कृतिक परिवेश में उत्पन्न एकजातीय व्यक्तियों के लिये सामान्य सामाजिक व्यवहार; भावनाओं, अभिवृत्तयों और मूल्यों में जन्म से मरण तक के प्रगतिशील परिवर्तनों की सम्पूर्ण श्रृंखला; किसी व्यक्ति का समाज से उचित संबंध स्थापित करने के गुण का विकास।

social harmony
सामाजिक सांमजस्य
अ- किसी समूह के सदस्यों द्वारा समरूप मूल्यों को उच्च सीमा तक स्वीकार करना। आ - वह समायोजन जिसमें अन्योन्य क्रिया की प्रक्रिया संघर्ष के रूप में न होकर समंजन के रूप में होती है।

socialisation
समाजीकरण
अ- सामाजिक दुर्गुणों जैसे बीमारियों या महामारियों की रोकथाम, गरीबी हटाने, सुरक्षा की भावना लाने तथा सामाजिक हित साधन आदि के कार्य करना। आ- बालक में उसके सामाजिक पर्यावरण से संबंधित व्यवहारों के विकास की प्रक्रिया।

socialization of education
शिक्षा का समाजीकरण
अ- विद्यालय कार्यक्रमों में चर्चाओं, छात्र शासन तथा अन्य लोकतन्त्रीय प्रक्रियाओं को अपनाना। आ- शैक्षिक कार्यक्रम तथा प्रबंध को समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाने की व्यवस्था करना।

social status
सामाजिक हैसियत, सामाजिक प्रतिष्ठा
अ- सामाजिक श्रेणी ; आ- सामाजिक प्रतिष्ठा के मान के अनुसार किसी व्यक्ति की स्थिति ; इ- परिवार संबंधों व संघर्षों, आयु, उपलब्धियों, व्यवसाय तथा समृद्धि विधिक अधिकार, दायित्व तथा विशेषाधिकार।

socio-drama
समाज-नाटक
एक प्रायोगिक शिक्षण विधि जिसमें अभिनय और नाट्य तकनीक का उपयोग किया जाता है। इस पद्धति में किसी स्थिति की कल्पना करके उसे नाट्य रूप में पेश किया जाता है और शिक्षार्थी को उसमें कोई न कोई भूमिका निभानी पड़ती है। मानवीय संबंध की विविधता और गहराई को समझना उसका मुख्य उद्देश्य है। दे. role playing.

socio-economic education
सामाजिक-आर्थिक शिक्षा
व्यापार शिक्षा का वह पक्ष जो व्यक्ति को व्यापार के दैनिक जीवन में उपयोगी कार्यों को समझने और सफलतापूर्वक करने की शिक्षा देता हो।

sociometric method
समाजमितीय प्रणाली
अ- किसी वर्ग के सदस्यों की पारस्परिक अधिमान्यताओं, पसंद, नापसंद को मापने की एक विधि। आ- वर्ग के सदस्यों की विवरणी बनाने की एक विधि। इससे यह पता चलता है कि कौन व्यक्ति किस संबंध को या क्रमशः किन संबंधों को अधिमान्यता देता है। इ- समाज की समूह-संरचना अथवा सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक स्तर के मापन की विधियां। ई- सामजिक प्रक्रियाओं में व्यक्तियों की प्रतिक्रियाओं के मापन और शोध के लिए प्रयुक्त विधियां।


logo