logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

sign gestalt
संकेत समग्राकृति
अ- समग्राकृति को इंगित करने वाले प्रतीकात्मक शब्द, मुहावरे या विचार। आ- अधिगम की एक विचारधारा।

silent reading
मौन पठन
जोर से उच्चारण न कर मन ही मन पढ़ना; छात्र को निःशब्द पढ़ने का अभ्यास देना जिससे उसके पढ़ने की गति और बोध-क्षमता में वृद्धि हो।

simplification
सरलीकरण
1. किसी कार्य को कम जटिल करने की क्रिया या प्रक्रिया अथवा उस प्रक्रिया का परिणाम। 2. गणित की किसी अभिव्यक्ति या संक्रिया को सरल करने की क्रिया या प्रक्रिया जैसे कि 8/64 अंश का सरलीकरण करने पर 1/8 आता है।

simulated test
अनुरूप परीक्षण
अ- वास्तविक स्थितियों के अनुरूप कृत्रिम परिस्थितियों का प्रयोग करके बनाया गया परीक्षण जिससे व्यक्ति की वास्तविक परिस्थिति में कार्य करने की सामर्थ्य को मापा जा सके। आ- उच्चारण दोष या वाग्दोष में सुधार करने के लिए विशेष सामग्री के प्रयोग से और विशेष उच्चारण समस्याओं के लिये किया जाने वाला परीक्षण। परीक्षणकर्ता अनेक बार संबद्ध शब्द या ध्वनि को दोहराता है और छात्र उसके सही उच्चारण का प्रयास करता है और यह प्रयास तब तक जारी रहता है जब तक वह सही उच्चारण न कर ले।

simultaneous method
सहकालिक शिक्षण प्रणाली
एक प्रकार की शिक्षण प्रणाली जिसमें एक समूह के छात्रों को एक साथ शिक्षा दी जाती है, अलग-अलग नहीं। अब यही शिक्षण प्रणाली प्रचलित है। इस प्रणाली को 17 वीं शताब्दी में कोमेनियस ने चलाया था। बाद में यही प्रणाली स्थायी रूप से प्रचलित हो गई।

single salary plan
समवेतन योजना
इस योजना के अंतर्गत एक से अनुभव और योग्यता वाले अध्यापकों को एक समान वेतन दिया जाता है और उनके उतरदायित्व भी लगभग एक से होते हैं।

skewness
वैषम्य
आवृत्ति आवंटन या आवृत्ति वक्र की सामान्य वितरण आवृत्ति या वक्र से विषमता। इससे किसी आवंटन या वक्र के सममितीय गुण की मात्रा का ज्ञाना होता है।

skipping
कक्षांतर प्लुति
अ- एक श्रेणी को छोड़कर अगली श्रेणी में चढ़ा दिया जाना ; तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा में छात्र की कक्षोन्नति इसका उदाहरण है। आ- किसी छात्र का पाठशाला में उपस्थित होने पर भी किसी विशेष कक्षा में बिना आज्ञा अनुपस्थित होना।

sociability
समाजशीलता, मिलनसारिता, सामाजिकता
किसी व्यक्ति का अन्य व्यक्तियों के साथ सम्पर्क स्थापित करने की योग्यता। विशेषकर जीवन के गैर-तकनीकी क्षेत्रों में।

social capacity
सामाजिक क्षमता
किसी व्यक्ति की अपने सांस्कृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन कर पाने की योग्यता की सीमा; अन्य व्यक्तियों या समूहों के साथ संतोषजनक संबंध बनाना।


logo