logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

seminar
संगोष्ठी, सेमिनार
अ- शिक्षा की एक विधि जिसमें शोध या उच्च शिक्षा के छात्र एक या अधिक शिक्षकों के निर्देशन में परस्पर रुचि के विषय पर चर्चा करते हैं। सामान्यतः यह विधि उच्च शिक्षा में अपनाई-जाती है किन्तु ऐसा कोई बंधन नहीं है। आ- किसी विषय पर विचार-विमर्श करने के लिये संगठित एक आयोजन जिसमें पारस्परिक चर्चा द्वारा समास्याओं का समाधान करने का प्रयत्न किया जाता है।

semi-professional
अर्धवृत्तिक
अ- वह व्यक्ति जो ऐसा व्यवसाय करता है जिसमें साधारणतः लगभग दो वर्ष के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, उस प्रशिक्षण के साथ-साथ हाई-स्कूल अथवा उसके बराबर की योग्यता भी अपेक्षित होती है। आ- ऐसा काम जो न पूरी तरह व्यापार के अंतर्गत आता है और न व्यवसाय के वरन् इन दोनों के बीच आता है।

senate
अभिषद, सीनेट
विश्वविद्यालय का उच्च शासी निकाय जो विश्वविद्यालय के अधिनियम के अनुसार प्रशासन के अनेक अधिकार रखता है जैसे कानून बनाना, व्यय का नियंत्रण करना।

sense
अर्थ, आशय
अ- वह जो समझ जा सके, किसी कथन का सामान्य या मूल अर्थ। आ- बोध की शक्ति अथवा अवयव। इ- सार्थक।

sensory defect
संवेदन दोष
किसी संवेदन शक्ति में अपेक्षित कार्य करने की कमी।

sensory development
संवेदन विकास
शिशु में ज्ञानेन्द्रियों द्वारा संवेदनों के अनुभव करने, सूंघने, देखने, सुनने या रसास्वादन करने आदि का विकास।

sentence method
वाक्य प्रणाली
अ- बच्चों को पढ़ना सिखाने की वह विधि जिसमें आरंभ में शब्द या वाक्यांश का प्रयोग न करके पूरा वाक्य इकाई के रूप में पढ़ाया जाता है। आ- आशुलिपि सिखाने की एक विधि जिसमें नए शब्दों को केवल अलग-अलग न सिखा कर पूर्ण वाक्य बना कर सिखाया जाता है।

service school
सैनिक शिक्षणालय
अ- सशस्त्र सेनाओं द्वारा अपने कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिये प्रचालित विद्यालय; ये विद्यालय दो प्रकार के होते हैं : (क) विशेष सैनिक-शिक्षणालय - इसमें सेना के सभी एककों के तकनीक और दांवपेचों को विस्तृत रुप से सिखाया जाता है तथा इसके साथ-साथ संबद्ध सेनाओं की सामान्य तकनीक भी सिखाई जाती है; (ख) सामान्य सैनिक शिक्षणालय- इस विद्यालय में संबंद्ध सेनाओं की तकनीकी और दांवपेचों, फील्ड संक्रियाओं, वायु सेना, थल सेना और नौ सेना की संयुक्त संक्रियाओं तथा युद्ध काल में सैनिक संभरण के प्रबंध आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। आ- वह विद्यालय जो किसी विशेष क्षेत्र अथवा संस्था के कर्मचारियों के बालकों की शिक्षा और सुविधा के लिये खोला जाता है।

sex education
लैंगिक शिक्षा, काम शिक्षा
अ- स्त्री-पुरुष उपस्थिति के मूलभूत जैविक तथ्य से उत्पन्न सैद्धांतिक, व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से संबंधित शिक्षा। आ- ऐसी शिक्षा जो छात्रों को अपने यौन आवेगों को समझने और यौन व्यवहार का बोध कराने में निर्देशन दे। इ- प्रजनन की प्रक्रियाओं और समस्याओं संबंधी शिक्षा।

sight saving
दृष्टि संरक्षण
दृष्टि को सुधारने अथवा, आँखों को स्वस्थ रखने की सामान्य क्रियायें।


logo