logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

sectarian education
साम्प्रदायिक शिक्षा
किसी विशेष धर्म के मतों या सिद्धान्तों की शिक्षा देना।

segregation
पृथक्करण, पार्थक्य
अ- वर्ण भेद के अनुसार गोरे और काले छात्रों को अलग-अलग विद्यालयों में रखना, जाति भेद अथवा लिंग भेद के अनुसार छात्रों का भिन्न-भिन्न विद्यालयों में शिक्षा प्रबंध। आ- मानसिक रूप से निर्बल व्यक्तियों को किसी संस्था में रखकर उनकी देखरेख करना। इ- विभिन्न योग्यताओं वाले छात्रों के अलग-अलग समूह बनाकर शिक्षा का प्रबंध करना।

selection test
वरण परीक्षण
विद्यालय में प्रवेश अथवा किसी पद की नियुक्ति के लिये किये गये परीक्षण जिनके आधार पर उपयुक्त व्यक्तियों को चुना जाता है।

self activity
अंतः प्रेरित क्रिया स्वतः स्फूर्त क्रिया
वह क्रिया जो कर्त्ता के निर्देशन और निश्चय से उत्पन्न हो, यह क्रिया चेतना स्तर से नीचे उत्पन्न होने वाली सहज क्रिया तथा बाह्य दबाव के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली क्रिया से एकदम भिन्न होती है। अधिगम एक प्रकार की अंतः प्रेरित क्रिया का रूप है।

self administering test
स्वयं प्रयोजन परीक्षण
कोई भी परीक्षण जिसके निर्देश इतने स्पष्ट होते हैं कि परीक्षार्थियों को बहुत कम मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के परीक्षण में प्रबन्धक को केवल परीक्षण का क्रम और समय निश्चित करने की आवश्यकता होती है।

self education
स्वतः शिक्षण
आत्म अभिप्रेरण के आधार पर ही अपनी संवृद्धि और विकास करने की क्रिया। व्यक्ति को अपने व्यवहार के लिये किसी अन्य व्यक्ति के मार्ग निर्देशन या प्रोत्साहन की आवश्यकता नहीं पड़ती।

self-rating inventory
आत्म-निर्धारण सूची
ऐसी तालिका जिसके आधार पर व्यक्ति अपनी रुचियों, अभिक्षमताओं, योग्यताओं, व्यक्तिगत समायोजन तथा चरित्र का स्वयं ही मूल्यांकन कर सकता है।

semantic analysis
शब्दार्थ विश्लेषण
अ- संकेत तथा बोधव्य के संबंध के अध्ययन की प्रक्रिया। आ- भाषा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भाषा का तार्किक विश्लेषण। इ- शब्दार्थों के विश्लेषण द्वारा व्यक्तित्व-गुण मूल्यांकन की विधि।

semester
सेमेस्टर, अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम
शैक्षिक वर्ष या सत्र का आधा भाग जो सामान्य रूप से 16 या 20 सप्ताह का होता है।

semi interquartile range
अर्ध-अंतश्चतुर्थक परास
अ- तीसरे चतुर्थक से पहले चतुर्थक परास की दूरी का आधा। आ- किसी चर की विचलन सूचक एक सांख्यिकी। इ- सामान्य वितरण में एक सम्भावित त्रुटि।


logo