logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

state desk
उपनगरीय समाचार मेज वह मेज जहां शहर के बाहर के निकटवर्ती क्षेत्रों के समाचार सम्पादित किए जाते हैं। उदाहरण के लिए बम्बई से प्रकाशित होने वाले किसी समाचार पत्र की उपनगरीय मेज पर दादर, बांद्रा आदि के समाचारों का सम्पादन।

state editor
उपनगरीय संपादक वह उप सम्पादक जो उपनगरीय समाचारों का सम्पादन करता है।

state house-reporter
उपनगरीय कार्यालय समाचार दाता वह समाचार दाता जो स्थानीय या उपनगरीय संस्थाओं में नियमित रूप से जाकर समाचार एकत्र करता है।

steam table
फर्मा ढलाई मेज वह मेज जहां बने हुए पृष्ठ या फर्मे का मैट्रिक्स (सांचा) बनाया जाता है इसे भाप से गरम किया जाता है।

step lines
सोपानी शीर्ष देखिए 'drop head'

stopped lines
सोपानी शीर्ष देखिए 'drop head'

stereo
स्टीरियो, स्टीरियो बनाना मैट्रिक्स (सांचे) से डाली गई धातु की प्लेट जिससे छपाई होती है। मशीन के लिये समाचारपत्र के सपाट फर्मे को धातु की बेलनाकार प्लेट का रूप देना। इस प्रक्रिया में फलौंग बनाना, मैट्रिक्स तैयार करना और प्लेट ढालना सभी कार्य सम्मिलित हैं। संज्ञा रूप में इसका अर्थ है मुदर्ण फलक, मुद्रण प्लेट।

stet
यथावत, ज्यों का त्यों प्रूफ शोधन का एक संकेत, जिसका अर्थ होता है कि प्रूफ या पांडुलिपि में जो शुद्धि की गई है उसे रद्द समझा जाए और मूल रूप को ही रहने दिया जाए।

stick
यष्टिक/अक्षर योजन पट्टी (1) धातु का एक छोटा, लम्बा, आयताकार उपकरण जिसमें हाथ से कम्पोजन किया जाता है। इसे `कम्पोजिंग स्टिक` भी कहते हैं। (2) कम्पोज की गई सामग्री को मापने का एक माप। एक स्टिक मैटर लगभग दो इंच के बराबर होता है। इसे `स्टिक पूल` भी कहते हैं।

stick up initial
स्टिक अप इनीशियल देखिए 'cut in letter'


logo