वह सुरा जिसमें किण्वन के दौरान कार्बनडाइऑक्साइड शेष नहीं रहती ।
Strand displacement
सूत्र विस्थापन
कुछ विषाणुओं के प्रतिकृतिकरण की विधि, जिसमें नए डी.एन.ए. सूत्र वृद्धि करते हैं । यह क्रिया द्वैध डी.एन.ए. के पूर्व सूत्र समजात का स्थान लेने पर सम्पन्न होती है ।
Streak plate method
रेखा प्लैट विधि
विशुद्ध संवर्धन की विधि जिसमें एगर संवर्ध को इस ढंग से रेखित (streaked) किया जाता है जिससे शुद्ध सूक्ष्मजीव निवह अलग किये जा सकें ।
Streptococci
स्ट्रैप्टोकोकाई
लड़ियां बनाती ही गोलाकर कोशिकाएं ।
Streptolydigin
स्ट्रेप्टोलाइडिगिन
वह प्रतिजैविक, जो जीवाण्विक आर.एन.ए. पालीमरेस द्वारा अनुलेखन की दीर्घता क्रिया को रोकता है ।
Stringent replication
कठोर प्रतिकृतिकरण
आवश्यक घटक (ऐमीनो अम्ल) के अभाव से स्थायी आर.एन.ए. संश्लेषण का रुक जाना ।
Stringent response
कठोर अनुक्रिया
जीवाणु की वह सामर्थ्य, जो अपर्याप्त पोषी माध्यम में आर.एन.ए. और राइबोसोमों के संश्लेषण को रोक देती है ।
Structural gene
संरचनात्मक जीन
वह जीन, जिसके उत्पाद हैं - एक एंज़ाइम, संरचनात्मक प्रोटीन, टी.आर.एन.ए., आर.आर.एन.ए. आदि ।