logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Polyene antibiotics
पॉलीन प्रतिजैविक
प्रतिजैविकों का ऐसा रासायनिक वर्ग जिनमें बड़ी वलय संरचना और अधिक कोशिकीय पारगम्यता होती है ।

Polymorphism
बहुरूपता
किसी जीव का वह गुण जिसमें वह आकारिकीय रूप से दो या अधिक आकृतियों में मिलता है ।

Polymorphonuclear granulocytes (PMN)
बहुरूपकेंद्रकीय कणिकाणु
परिसंचारी भक्षकाणु क्रिया जिसमें बहुपालियुक्त केंद्रक और अनेक कोशिकाद्रव्यी कण होते हैं ।

Polypeptide
पोलीपेप्टाइड
कई ऐमीनों अम्लों के जुड़ने से बना अणु ।

Polyprotein
पॉलीप्रोटीन
जीन क उत्पाद, जो अनेक स्वतंत्र प्रोटीन में टूट जाता है ।

Polyribosome
पॉलीराइबोसोम
एम.आर.एन.ए. तथा दो या अधिक राइबोसोमो का संमिश्र जिसकी प्रोटीन संश्लेषण में भूमिका होती है ।

Polysiphonous
बहुसाइफनी
लम्बे बेलनाकार तंतुओं का बना थैलस ।

Polysome (polyribsome)
बहुसूत्र (पॉलीराइबोसोम)
वह दूत आर.एन.ए. जो स्थानांतरण की श्रृंखला वाले राइबोसोमों से संबद्ध होता है ।

Polystichous
बहुअवलिक
मृदूतककोशिकाओं के अनेक स्तरों से युक्त भूरे शैवालों की थैलस संरचनाएं ।

Pomace
पोमेस
अंगूरों के बीज रहित रस के किण्वन से मदिरा का बनना ।


logo