logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Metanerg
मेटानर्ग
कैटल के अनुसार पर्यावरणगत प्रभावों से उत्पन्न एक गत्‍यात्‍मक या अभिप्रेरणात्मक स्रोत विशेषक।

Metaphrenia
अधिमनस्कता
स्टीरर्क के अनुसार एक विशेष स्‍थिति जिसमें व्यक्‍ति का लिबिडों सांवेगिक और भावात्मक दृष्‍टि से अपने परिवार या समूह से अस्थायी तौर पर सर्वथा विमुख होकर केवल व्यावहारिक, सांसारिक एवं स्वार्थपरायण धंधों या राजनीति में लग जाता है।

Metapsychoanalysis
परामनोविश्लेषण
मनोविश्लेषण की सीमा से भी आगे जाकर स्वप्नों और उन्मुक्‍त शब्द साहचर्यों का अध्ययन।

Metapsychology
तात्विक मनोविज्ञान
1. उन समस्याओं का व्यवस्थित अध्ययन जो मनोविज्ञान के अनुभवाश्रित तथ्यों और नियमों से परे हों जैसे मन और शरीर के संबंधों की समस्या आदि। 2. मनोविज्ञान के अनुभवाश्रित तथ्यों और नियमों का विशुद्ध शरीर क्रिया विज्ञान के आधार पर ही व्यवस्थित अध्ययन करने का प्रयास। 3. मनोविज्ञान के सर्वथा सामान्य नियमों का व्यवस्थित अध्ययन जो आम तौर से परिकल्‍पनात्‍मक होता है। 4. वर्तमान समय में विशुद्ध प्राकृतिक नियमों के अंतर्गत प्रतीत न होने वाली अतिमानवीय मनोवैज्ञानिक घटनाओं का अध्ययन। 5. फ्रायड के अनुसार प्रत्येक मानसिक घटना का तीन पक्षों या दृष्‍टियों से अनुशीलन करने की प्रणाली यथा कार्यकारण संबंध की दृष्‍टि से मन की समग्र संरचना में उसकी स्थिति यानी इड, अहम् और पराहम् से उसके संबंध की दृष्‍टि से और उसके कार्यात्मक महत्व की दृष्‍टि से यानी उससे लिबिडों के किस पक्ष की तुष्‍टि होती है।

Metencephalon
अनुमध्यमस्तिष्क
1. विकासमान तंत्रिका-तंत्र का वह भाग जो बाद में मेरुशीर्ष बन जाता है या जिससे मेरुशीर्ष का विकास होता है। 2. भ्रूणीय मस्तिष्क का वह भाग जिससे सेतु और अनुमस्‍तिष्‍क विकसित होते हैं।

Methectic
अंत:संप्रेषण
व्यक्‍तित्व के दो विभिन्न स्तरों के बीच संप्रेषण का द्योतक शब्द जैसा कि ऐसे संदेशों को लिखते समय देखने में आता है जो अपने ही मन की किसी अवचेतन क्रिया से उत्पन्न होते हैं।

Method of increments
वर्धन प्रणाली
ज्यादा तीव्रतावाली ज्योति का पता लगाने की एक प्रणाली जिसमें पृष्‍ठभूमि-उद्दीपन के रूप में स्थिर प्रकाश का उपयोग किया जाता है जिसे बाद में और अधिक तीव्र किया जाता है और विभेदक सीमा का पता लग जाने तक प्रकाश की इस तीव्रता की वृद्धि में लगातार परिवर्तन किया जाता है जिससे प्रेक्षक प्रकाश की वर्धित तीव्रता जान सके।

Method of subtraction
व्यवकलन-प्रणाली
संज्ञानात्मक मनोविज्ञनियों द्वारा प्रयुक्‍त की जाने वाली वह विधि जिसमें चरण की वरीयता के आधार पर दो भिन्न संकृत्यों की तुलना के माध्यम से प्रक्रमण की एकल अवस्था के लक्षणों को पृथक् किया जाता है।

Metronoscope
तालानुदर्शी
पूर्वनिर्धारित समयांतरालों में पढ़ने के लिए प्रयोग-पात्र के समक्ष छोटे छोटे मुद्रणांक प्रस्तुत करनेवाला स्वचालित उपकरण जिसमें पढ़ने की गति का परीक्षण करने या उसका अभ्यास कराने के लिए समयांतरालों को घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

Microcephaly
लघुशीर्षता
अपसामान्य रूप से छोटा सिर जो देखने में शंकु जैसा होता है और माथा तथा ठोड़ी बहुत सिकुडी और अंदर को धंसी हुई होती है। ऐसा व्यक्‍ति न्यूनमनस्क होता है।


logo