यदि किसी उपकेन्द्री पम्प की शॉफ्ट पर एक से अधिक नोदक आरोपित हों तथा वे सारे नोदक श्रेणी में कार्य कर रहे हों तो उसे बहुपत पम्प कहते हैं। यह पम्प समान प्रवाह मात्रा एवं दाबोच्चता प्रदान करता है।
Multiple degree of system
बहुकोटिक स्वतंत्रता तन्त्र
वह तन्त्र जिसकी तात्क्षणिक स्थिति पूर्णतया दर्शाने हेतु दो या अधिक निर्देंशांकों की आवश्यकता होती है।
Multiple sampling
बहु-प्रतिचयन
1. किसी मद समूह की स्वीकार अथवा अस्वीकार करने की वह प्रतिचयन विधि जिसमें मद समूह स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का निर्णय दो बार से अधिक नमूने लेने के उपरांत किया जाता है।
2. उत्पाद विशेष को स्वीकार या अस्वीकार करने की वह विधि जिसमें एक, दो या अधिक नमूने तब तक लिये जाते हैं जब तक कि निर्णय न हो जाये।