एकल आवृत्ति दोलन के क्षय में लगातार एक समान चिन्हों वाले किसी आयाम से अगले आयाम के अनुपात प्राकृतिक लागेरिथ्म।
Longitudinal wave
अनुदैर्ध्य तरंग
वह तरंग जिसमें माध्यम के प्रत्येक बिन्दु पर विस्थापन उस तरंग - अग्र के अभिलम्ब होता है।
Loose centres
अबद्ध केंद्रक
केंद्रक जैसे खराद - पापेट, जिनका उपयोग अपघर्षक मशीन या समतलित्र की टेबल पर कार्य को टेक प्रदान करने के लिये किया जाता है ताकि कार्य को घुमाया जा सके।
Loose coupling
शलय युग्मक
शॉफ्ट युग्मक, जिसे तुरन्त अलग किया जा सके।
Loose pulley
अबद्ध पुली/घिरनी
पुली जो निर्वाध रूप से शॉफ्ट पर आरोपित रहती है इसका उपयोग आमतौर पर बद्ध-पुली के साथ किया जाता है ताकि चालक पट्टे को विस्थापित करके शॉफ्ट को रोका और चलाया जा सकता है।
Lost motion
नष्ट गति
1. यंत्रावली में चालक और चालित अवयवों की गति - दर के मध्य अन्तर।
2. मशीन के अवयव की वापसी गति।
Lot size
प्रचय संख्या
उत्पाद की एक विनिर्दिष्ट संख्या।
Lot tolerance per cent defective
समूह का उपेक्ष त्रुटि प्रतिशत
सदोष समूह - प्रतिशत ग्राह्यता।
Low pass filter
निम्न पारक फिल्टर
तरंग संप्रेषण पारक फिल्टर जिसके बैण्ड की प्रेषण सीमा शून्य आवृत्ति से लेकर किसी निश्चित क्रान्तिक आवृत्ति तक होती है।
Low pressure cylinder
निम्न दाब सिलेण्डर
बहु - प्रसार इंजन का सबसे कम दबाव वाला सिलेंडर जिसके अंदर गैस अंतिम रूप से प्रसारित होती है।