कर्तन औजार के पार्श्व फलक और कृत्यांश के मशीनित पृष्ठ के बीच घर्षण - जनित पार्श्व पृष्ठ का घिसाव।
Flank / clearance / relief face / surface
पार्श्व फलक / पृष्ठ
कर्तन औजारप का वह फलक जो मशीनित पृष्ठ के निकटतम रहता है। यह घर्षण कम करने के लिये कृत्यक से किंचित नत रहता है।
Flash
अतिरेक
डाई ढलाई या फोर्जन - संक्रियाओं में डाईयों के मध्य फालतू धातु बलात् बाहर निकल आती है इस फालतू धातु को (अतिरेक) कहते हैं।
Flash point
स्फुरांक
स्नेहक तेल का स्फुरांक स्नेहित की जाने वाली पृष्ठ के तापक्रम से काफी कम होना चाहिए।
Flask
सांचा पेटी/फ्लास्क
यह लकड़ी या धातु का बना एक फ्रेम होता है। इसमें ढलाई से पूर्व पैटर्न और बालू रेत की सहायता से सांचा तैयार किया जाता है। पैंटर्न के अनुसार इसे दो यो दो से अधिक हिस्सों में बनाया जाता है उपरि हिस्से को उदर्ध नीचे के हिस्से को अधर्य तथा किसी भी मध्य हिस्से को मध्यर्थ/चीक कहते हैं।
Flask, snap
स्नैप सांचापेटी / फ्लास्क
इस प्रकार के फ्लास्क छोटे आकार में बनाये जाते हैं तथा इसकी पार्श्वा को चटकनी द्वारा बांधा जाता है। इनका उपयोग ढलाईशाला में लगु ढलाई के लिये किया जाता है।
Flat forging
सपाट फोर्जन
चपटी डाइयों द्वरा की गई फोर्जित वस्तुएँ।
Flatter
चिपिटक
लोह - शाला में प्रयुक्त होने वाला औजार, जिसमें एक चौड़ा सपाट फलक लगा होता है इस सपाट फलक को कार्य पर रखकर उसके ऊपर घन-हथोड़े का प्रहार करके कार्य की पृष्ठ को सपाट एवं चिकना किया जाता है।
Flexible automation
नम्य स्वचालन
वह स्वचल उत्पादन तन्त्र जिसमें क्रमबद्धता को अभिकल्प के अनुसार प्रोग्राम द्वारा सुगमता से बदला जा सके। यह तन्त्र उन परिस्थितियों में विशेष उपयोग होता है जहाँ उत्पाद अभिकल्प प्रायः बदलते रहते हैं।
Flinger
फिलंजर
कॉलर के आकार की एक युक्ति, जो बियरिंग धारक और ग्लैंड अनुगामी के मध्य शाफ्ट पर बंधा होता है। यह तरल को वियरिंग-धारक में प्रवेश करने से रोकता है।