logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Engram
संस्कारांकन
किसी जीवित या सजीव ऊतक की अस्थायी या क्षणिक उत्‍तेजना से उसकी स्थिति या दशा में कोई स्थायी परिवर्तन आ जाने के लिए सर्वप्रथम आर. सेमन द्वारा प्रयुक्‍त शब्द। संस्कारांकन का क्षेत्र आमतौर से मस्तिष्क को माना गया है।

Engraphia
संस्कार अभिलेख
1. अनुभवो या संस्कारों के अभिलेखों की निर्माण प्रक्रिया। 2. जीव का संस्कारों या संस्कारांकनों से प्रभावित होने का गुण।

Entitativity
अस्तित्ववादिता
समूह की वे विशेषताएं जो उसे सुसंगत विशिष्‍ट एवं एकात्मक अस्तित्व जैसा प्रतीत कराती हैं।

Entoperipheral feelings
अंत:परिधीय अनुभूति
ऐसा कोई भी अनुभव जिसका उद्दीपन स्रोत शरीर के अंदर ही मौजूद हो।

Entoptic phenomena
अंत:नेत्रीय अनुभूति
वे चाक्षुष अनुभव जो आँख की अपनी ही भीतरी दशाओं या उद्दीपनों के कारण होते हैं।

Entropy
ऐंट्रोपी
मानसिक शक्‍ति की वह मात्रा जिसे किसी पदार्थ विशेष पर लगने के बाद स्‍थानांतरित नहीं किया जा सकता।

Environmental therapy
पर्यावरणी चिकित्सा
मानसिक रोगियों के बाह्य पर्यावरण में सुधार करके और उनकी पर्यावरणमूलक समस्याओं का कुछ हल निकाल कर मनोविकारों का उपचार करने की पद्धति जिसमें तलाक, पुनर्विवाह, रोगी को कुछ समय के लिए घर से अलग रखना, व्यवसाय में परिवर्तन, पदोन्नति, घर के सदस्यों से रोगी के प्रति सहानुभूति, स्नेह एवं धैर्य की प्रवृत्‍ति अपनाने या अनुरोध, आदि शामिल हैं।

Enzygotic twins
समरूप यमज
एक ही निषेचित अंडाणु के विभाजन से बने और एक ही जरायु कोश में विकसित होने वाले यमज जिनकी आनुवंशिक संरचना एक सी मानी जाती है और जो सदा समलिंगी होते हैं।

Epencephalon
पश्‍चमस्तिष्क
मध्यमस्तिष्क के ठीक पीछे या मेरुरज्जु के ठीक आगे स्थित मस्तिष्क का एक भाग जिसमें अनुमस्तिष्क, मस्तिष्क सेतु और मस्तिष्कीय अंतस्था शामिल होते हैं।

Epicritic sensibility
सूक्ष्म त्वक्संवेदनशीलता
स्पर्श संवेदन के दो विभागों में से एक जिसमें व्यक्‍ति को हल्के से स्पर्श, हल्की गर्मी और ठंड का तो बोध होता है किंतु पीड़ा या उग्र तापमान की दशाओं का कोई संवेदन नहीं होता।


logo