logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Evaporator
वाष्पित्र
एक शीतक - युक्ति जिसमें ऊष्मा - शोषण के कारण द्रव वाष्प में परिवर्तित होता है।

Even pitch
सम पिच
मशीनरी में किसी स्क्रू को समपिच तब कहा जाता है जबकि इसमें प्रति सें.मी. चूड़ियों की संख्या लैथ के लीडिंग स्क्रू में चूड़ियों की संख्या से मिलती हो।

Event
घटना
समय का वह क्षण जिस पर कार्याव्यवस्था का विशिष्ट परिवर्तन होता है।

Excitation
उत्तेजन
किसी निकाय पर अनुप्रयुक्त वह बाहरी बल जो उसे क्रियाशील कर देता है।

Exhaust
रेचन / निष्कासन
किसी कार्यकारी तरल अथवा भाप का सिलिण्डर से बाहर वायुमंडल में निकलना।

Exhaust box
रेचन बाक्स
किसी ओटोमोबाइल पर मफलर।

Exhaust can
रेचन कैम
1. अमेरिकन पैडल इंजनों में रेचन वाल्वों को चलाने वाली कैमे या चक्रिकायें।
2. इंजन मे रेचन वाल्व को चलाने के एक शाफ्ट पर उभरी हुई सतह।

Exhaust fan
रेचन पंखा
1. पंखा जो कमरे आदि के वायु को वायुमंजल में रेचन करता है।
2. वह पंखा, जो कमरे की वायु बाहर फेंकता है।

Exhaust head
रेचन हैड
रेचक दाब दर्शाता है।

Exhaust injection
रेचन अन्तः क्षेपक
भाप इंजन की रेचित भाप द्वारा संचालित अन्तः क्षेपक युक्ति।


logo