किसी अभीष्ट काम को पूरा करने के लिए अपनाया गया कोई अन्य ऐसा कार्य या व्यवहार जो व्यक्ति का पर्यावरणगत परिस्थितियों से समायोजन करा सके।
Corporal punishment
शारीरिक दण्ड
किसी अपराधी को दण्डस्वरूप शारीरिक पीड़ा या कष्ट पहुंचाना।
Correctional institution
सुधार-संस्था
अपराधियों तथा उनके व्यवहार, चरित्र सुधार तथा पुनर्वास के लिए कोई संस्था, जैसे कारागार, बाल सुधार या संरक्षण गृह आदि।
Correctional services
सुधारात्मक सेवाएं
1. अपराधियों तथा अपचारियों के सुधार तथा पुनर्वास के लिए प्रदत्त संस्थागत और असंस्थागत स्वैच्छिक अथवा राजकीय सेवाएं, जैसे कारागार निर्देशन केन्द्र या बाल सुधार प्रशिक्षण केन्द्र आदि।
2. बाल तथा दण्ड न्यायालयों द्वारा निर्देशन और नियंत्रण, परिवीक्षा सेवाएं, नैदानिक तथा उपचार संबंधी कार्य, निरोध संस्थाओं तथा कारागारों में व्यक्ति तथा समूह कार्य जिनका उद्देश्य अपराधियों को समाज के साथ समायोजन करने तथा सामुदायिक जीवन में उनके दुबारा लौट सकने में उनकी सहायता करना है।
Correlation
सहसंबंध
(1) तथ्यों के दो समूहों में पारस्परिक संबंध की स्थिति। इसका निर्धारण सांख्यिकीय पद्धति द्वारा किया जाता है। यह सकारात्मक अथवा नकारात्मक हो सकता है।
(2) दो या उससे अधिक परिवर्त्यों में एक साथ परिवर्तन होने की स्थिति।
Cost of living bonus
निर्वाह खर्च बोनस
वह बोनस जो कामगारों को जीवन निर्वाह खर्च में वृद्धि के आधार पर उनके नियमित वेतन के अतिरिक्त दिया जाता है।
Council of community agencies (=community council)
समुदाय अभिकरण परिषद
किसी समुदाय में समाज कल्याण तथा परोपकारी संस्खाओं और संगठनों की परिषद् जो सरकारी अथवा स्वैच्छिक अभिकरणों के कार्यों का समन्वय करते हुए सामाजिक समस्याओं के अध्ययन एवं उनके समाधान की योजनायें तैयार करती हैं।
Counselling
परामर्श, उपबोधन
एक प्रकार का संबंध या कार्यविधि विशेष जिसमें कोई व्यक्ति विशेषतः प्रशिक्षित व्यक्ति, किसी दूसरे व्यक्ति की समायोजन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता करता है।
Counselling interview
परामर्शी साक्षात्कार
परामर्शदाता और सेवार्थी के मध्य ऐसी वार्ता जिसमें सेवार्थी अपनी स्थिति तथा समस्याओं का वर्णन करता है और परामर्शदाता इसके समाधान हेतु उपयुक्त निदेश देता है।
Counselling psychology
उपबोधन मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की एक शाखा जिसमें प्रशिक्षित व्यक्ति सामान्य व्यक्तियों की शैक्षिक, व्यावसायिक अथवा वैवाहिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करता है।