logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Common seal
निगम-मुद्रा
किसी कंपनी द्वारा अपने दस्तावेज़ों, नोटिसों आदि पर लगाने के लिए तैयार कराई गई मोहर।

Common stock
सामान्य स्टाँक
अमरीकी उद्भव की अभिव्यक्ति जिसकी संकल्पना भारतीय परिप्रेक्ष्य में इक्विटी शेयर से मिलती-जुलती है।

Company
कंपनी
लाभार्जन के लिए स्थापित ऐसा स्वैच्छिक संगठन (i) जिसकी पूँजी अंतरणीय शेयरों में विभाजित हो; (ii) जिसके सदस्यों की देयता सीमित हो; (iii) जो निगमित निकाय हो; और (iv) जिसकी अपनी एक मोहर हो।
company के प्रमुख प्रकारों के लिए दे. closely held company, holding company, parent holding company, private company, public company, subsidiary company

Company store
कंपनी भंडार, कंपनी स्टोर
ऐसी दुकान जिसका स्वामित्व और संचालन कंपनी के हाथ में होता है और जो कर्मचारियों के हितार्थ चलाई जाती है।

Comparative trading account
तुलनात्मक व्यापार-लेखा
ऐसी व्यापार-लेखा जिसमें गत वर्षों की संगत रक़में लिखने के लिए अतिरिक्त ख़ाने दिए रहते हैं ताकि प्रतिष्ठान के वर्तमान वर्ष के कार्य की मदवार तुलना गत वर्षों से की जा सके।

Compensating error
प्रतिपूरक त्रुटि
लेखाकरण के संदर्भ में : ऐसी त्रुटि जिसके बराबर की राशि की त्रुटि संयोगवश उसकी विपरीत दिशा में भी हो गई है। इसके परिणाम स्वरूप दोनों त्रुटियाँ एक दूसरे को निष्प्रभावित कर देती हैं और लेखाकरण त्रुटिपूर्ण होते हुए भी जोड़ मिल जाते हैं तथा त्रुटि का आभास नहीं होता।

Compensation
मुआवज़ा, क्षतिपूर्ति, प्रतिपर्ति, प्रतिकर
कारख़ाने आदि में काम करते समय लगी चोट के एवज़ में किसी कामगार को दी जाने वाली धनराशि। भारत में इसके लिए कामगार क्षतिपूर्ति अधिनियम और कर्मचारी राज्य बीमा योजना अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति की व्यवस्था है।

Compensatory duty
प्रतिपूरक शुल्क
अ - किसी निर्यातक देश द्वारा निर्यात पर दी गई शुल्क-छूट को निष्प्रभावी बनाने के लिए आयातक देश द्वारा लगाया गया संरक्षण-शुल्क।
आ - देशीय माल की उत्पादन-लागत अधिक होने की स्थिति में, देश द्वारा उस वस्तु के आयात पर लगाया गया शुल्क जिससे उसकी अपनी वस्तु महँगी न रहे।

Competition
प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धा
बाज़ार में अपना अधिकार जमाने अथवा किसी प्रकार का व्यावसायिक लाभ हासिल करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के बीच चलने वाला सतत संघर्ष। इसके लिए अनेक उपाय अपनाए जाते हैं जैसे, क़ीमतों में कमी करना, ग्राहकों को विशेष सुविधाएँ तथा प्रलोभन देना, वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार करना, विज्ञापन तथा प्रचार, विक्रय-संवर्धन आदि।

Competitive traffic
प्रतिस्पर्धी यातायात
माल की ऐसी ढुलाई जिसके लिए दो या अधिक यातायात-माध्यमों के बीच प्रतियोगिता हो जैसे, रेल-सड़क प्रतियोगिता।


logo