logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Commercial diamond / industrial diamond
औद्योगिक हीरक
औद्योगिक कार्यो में प्रयुक्त किये जाने वाले हीरे।

Common drive method
सामूहिक चालन विधि
इस पद्धति के अन्तर्गत एक बड़ी विद्यृत मोटर द्वारा सामूहिक रूप से अधिक मशीनों को चलाया जाता है।

Common stock
सामान्य स्टॉक
अधिमान शेयर के अतिरिक्त किसी भी कम्पनी के अन्य सारे शेयर।

Compaction
संहनन
धातु एवं अधातु चूर्णों का उच्च दाब पर सम्पिन्डन। इस प्रकार प्राप्त पिण्ड का सिन्टरन किया जाता है।

Compatibility relation
सुसंगति संबंध
वह गणितीय संबंध जो युक्ति संगत विद्युति क्षेत्र के लिए आवश्यक हो।

Completely reversed stress
पूर्णतः व्युत्क्रम प्रतिबल
किसी अवयव में उत्पन्न वह प्रतिबल जिसका परिमाण समय के सापेक्ष बदलता रहता है तथा अधिकतम तनन प्रतिबल एवं अधिकतम संपीडन प्रतिबल का मान बराबर होता है।

Complex stresses
सम्मिश्र प्रतिबल
किसी वीमिय अवयव में उत्पन्न द्वि अथवा त्रि - वीमिय प्रतिबल।

Complex vibration
सम्मिश्र कम्पन
कम्पन जिसके घटक ज्यावक्रीय होते हुये भी परस्पर हार्मोनिक नहीं होते।

Compliance
अनुवृत्ति
रैखिक यांत्रिक तन्त्र में प्रति इकाई बल के फलस्वरूप होने वाला विस्थापन। यह दृढ़ता का विलोम है।

Component life expactancy
अवयव की प्रत्याशित आयु
किसी अवयव की अनुमानित उपयोगी कार्यकाल।


logo