1. विद्यालय का निर्देशन और प्रशासन जिसमें अनुशासन, विद्यालय के लिए सामग्री जुटाना, भवन और खेल के मैदानों की देखरेख करना तथा छात्रों के लिए अन्य सुविधाएं देना शामिल है।
school management
2. विद्यालय प्रबंध समिति, स्कूल प्रबंध समिति
2. विद्यालय का प्रशासन चलाने के लिए औपचारिक समिति।
school year
विद्यालय वर्ष
किसी विश्वविद्यालय की वह समयावधि जिसमें नियमित शिक्षण दिया जाता हो। विद्यालय-सत्र में बीच-बीच में छुट्टियां भी रहती हैं और विद्यालय वर्ष की अवधि वैध रूप से 32 से 40 सप्ताह तक की होती है।
science faculty
विज्ञान संकाय
अ- विश्वविद्यालय में विज्ञान विषयों के शिक्षण तथा प्रशासन के लिये उत्तरदायी व्यक्तियों का एक निकाय।
आ- विज्ञान शैक्षिक संस्थानों के प्राध्यापकगण।
इ- किसी विश्वविद्यालय की विज्ञान प्रशिक्षण- शाखा।
score
प्राप्तांक
अ- किसी चर का मापात्मक प्रदर्शन।
आ- परीक्षण में किसी व्यक्ति की स्थिति का अंक विवरण जो अधिकतर प्रश्नों अथवा एकांशों के सही उत्तर पर निर्भर करता है।
score card
प्राप्तांक कार्ड
कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे पाठशाला भवन अथवा पाठ्यपुस्तकों के मूल्यांकन के लिए प्रयुक्त मानकीकृत निर्धारण मापनी जो संक्षिप्त रूप से कार्ड पर छापी जाती है। इन्हें प्रायः संख्यात्मक मापन के लिये प्रयुक्त किया जाता है।
scoring
प्राप्तांकन
परीक्षा में छात्रों द्वारा दिये गये उत्तरों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया।
scouting
बालचर कार्यक्लाप
अ- स्काउट लड़कों और लड़कियों द्वारा की जाने वाली क्रियाएं;
आ- अपेक्षित सूचना अथवा सामग्री ढूंढने के प्रयोजन से किया जाने वाला सर्वेक्षण भ्रमण;
इ- खेल प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिद्वन्द्वि के विषय में सूचना प्राप्त करने की क्रिया।
secondary education
माध्यमिक शिक्षा
शिक्षा प्रणाली का प्रारंभिक और उच्च शिक्षा के बीच का सोपान। 12 से 17 वर्ष के छात्रों की शिक्षा जिसमें अधिगम, अभिव्यक्ति तथा बोध के मूल साधनों पर अधिकार प्राप्त कर लेने की अपेक्षा विचार तथा जीवन यापन के क्षेत्रों की खोज पर अधिक बल दिया जाता है। इस शिक्षा द्वारा छात्रों में ज्ञान, संकल्पनाओं, बौद्धिक कौशलों, अभिवृत्तियों, सामाजिक, भौतिक तथा बौद्धिक आदर्शों, आदतों, बोध, गुण-विवेचन का विकास किया जाता है। इस शिक्षा में छात्रों की आवश्यकताओं और रूचियों के अनुसार भेद किया जाता है। यह आवधिक भी हो सकती है और प्रारंभिक भी।
secondary school (=high school)
माध्यमिक विद्यालय
पाठशाला विभाजन का वह भाग जो प्राथमिक विद्यालय के बाद प्रारंभ होता है, जिसमें प्रायः 6 अथवा 9 से 10 अथवा 11 तक की कक्षाएं होती हैं।