logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Posar body
धूवी काय
परिपक्वन विभाजनों के बाद अंड-केंद्रक के निर्माण के दौरान बनने वाली एक अथवा दो छोटी कोशिकाएं।

Poly A
बहु- ए
एक लंबा पोलीएडीनिलिक अम्ल अनुक्रम जो 3 सिरे पर सुकेंद्रिक mRNA से प्रत्यंकन पश्चात् जुड़ता है।

Polycytous intestine
बहुलकोशिकीय आंत्र
आंत्र की वह अवस्था जिसमें 256-892 कोशिकाएं और अनुप्रस्थ काट में 20-50 कोशिकाएं हैं।

Polygenic
अनेकजीनी
अनेक जीनों से नियंत्रित वंशागति विशेषक।

Polymer
बहुलक
एकलकों की पुनरावर्ती इकाइयों के सहबंधन द्वारा बना बृहत अणु।

Polymerase chain reaction (PCR)
पॉलिमरेज अभिक्रिया श्रुंखला पी.सी.आर
एक तकनीक जिसमें प्रारंभक अणु के तापानुशीतन तथा डी.एन.ए. पालीमरेज के साथ विस्तरण चक्रों द्वारा लक्ष्य डी.एन.ए. अनुक्रम की कुछ ही घंटों में दस लाख से भी अधिक प्रतियाँ संश्लेषित की जा सकती है।

Polymerization
बहुलकन
अनेक छोटे अणुओं के संयोजन से किसी ऐसे बड़े या अधिक संकुल अणु का निर्माण होना जिसका उच्च अणुभार हो और गुण भिन्न हो।

Polymorphism
बहुरूपता
एक समष्टि में किसी लक्षण के आनुवंशिकीय रूप से भिन्न प्ररूपों का पाया जाना।

Polymorphism
बहुरूपता
एक समष्टि में किसी लक्षण के आनुवंशिकीय रूप से भिन्न प्ररूपों का पाया जाना।

Polymyarian
बहुपेशीन्यास
कायिक पेशीन्यास जिसमें प्रत्येक पेशी क्षेत्र अथवा चतुर्थांश में छ या अधिक पेशी कोशिकाएँ होती हैं।


logo