logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Phenotypic classification
लक्षण प्ररूपी वर्गीकरण
वर्गीकरण की वह पद्धति जो जातिवृत्त का ध्यान रखे बिना केवल दिखाई देने वाले लक्षण प्ररूपी गुणों पर ही आधारित होती है।

Pheromone
फीरोमोन
कीटों या अन्य प्राणियों द्वारा उत्पन्न एक समायन विशेष जो उसी जाति के कीटों और प्राणियों के व्यवहार को प्रभावित करता है।

Phoresis (phoresy)
फोरेसिस
एक प्रकार का जीव साहचर्य जिसमें एक जीव दूसरे जीव पर परजीवी न होकर भी वाहित होता है।

Phoretic association
संचलनीय साहचर्य
दे. phoresis
तु. electrophoresis

Phosphatase
फॉस्फेटेज़
किसी क्रियाधार के फॉस्फेट ऐस्टर आबंध का जल अपघटन करके उसे कार्बोहाइड्रेट और फॉस्फेट यौगिकों में विभाजित करने वाला एन्जाइम।

Phosphorylation
फॉस्फोरिलन
किसी अणु में एक फॉस्फेट समूह का जुड़ना।

Phylogeny
जातिवृत्त
जीव समूह में विकासीय वृत्ति का अध्ययन।

Physiologic specialization
कायिकीय विशिष्टीकरण
आनुवंशिक रूप से भिन्न बहुत-सी समष्टियों का पाया जाना जो आवृत्तिक दृष्टि से एक जैसी होती हैं परंतु शरीरक्रियात्मक, जैव रासायनिक अथवा विकृति-जन्य लक्षणों में भिन्नता दर्शाती हैं।

Physiology
शरीरक्रिया विज्ञान, कार्यिकी
जीव विज्ञान की वह शाखा, जिसमें जीव एवं उसके अंगों की क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

Phytoalexin
फाइटोएलैक्सिन
परपोषी और परजीवी की उपापचयी पारस्परिक क्रिया की अनुक्रिया में बनने वाला प्रतिजैविक पदार्थ। यह उसी परजीवी की वृद्धि का संदमन करता है।


logo