द्रव्यों या गैसों की झिल्ली के आर-पार जाने या विसरण होने की परिघटना।
Peroxidase
परआॅक्सीडेज
हाइड्रोजन परऑक्साइड के अपचयन की सहायता से क्रियाधार का अपचयन करने वाला एन्जाइम।
Pest
पीड़क
ऐसा जीव जो मानव अथवा उसकी सम्पत्ति को हानि पहुंचाता है।
Pest control
पीड़क नियंत्रण
दे. nematode control
Pest management
पीड़क प्रबंधन
दे. nematode management
Phagocyte
भक्षकाणु
ऐसा प्रगुहाणु जो हानिकर जीवों, पदार्थों, ऊतकों आदि का अंतग्रर्हण या अवशोषण करता है।
Phasmid
पश्चक
अधिकांश रूप से पुच्छ के पार्श्व क्षेत्रों में स्थित युगल रंध्र/लेन्स जैसी संवेदी संरचनाएँ।
Phasmidia
फैस्मीडीया
पश्चकयुक्त सूत्रकृमियों का वर्ग
Phenogram
लक्षणालेख
वर्गकों में समरूपता की कोटि दर्शाने वाला आरेख।
Phenotype
लक्षण प्ररूप
जीव के प्रेक्षणीय लक्षणों की समग्र अभिव्यक्ति जो उसकी आनुवंशिक संरचना और पर्यावरण में पारस्परिक क्रिया के परिणामस्वरूप होती है। व्यष्टियों का ऐसा समूह जो समलक्षणी विशेषताओं की अभिव्यक्ति करता है।