logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pathogenicity
रोगजनकता
रोगाणु की रोग उत्पन्न करने की क्षमता।

Pathotype
रोगप्ररूप
सूत्रकृमि जाति की वह समष्टि जो अभिहित (designated) जीन प्ररूपों के परपोषी पादपों पर जनन करने की क्षमता के आधार पर विभेदित की जाती हो।

PEBV
पी.ई.बी.वी. (मटर का अगेती भूरा विषाणु)
ट्राइकोडोरस/पैराट्राइकोडोरस की जातियों द्वारा संचरित टोब्रा विषाणु।

Peltamigratus
पेल्टामाइग्रेटस
हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। छोटे आकार के कृमि; शीर्ष वलयांश अस्पष्ट या बिल्कुल नहीं; शूकिका पूर्ण परिवर्धित; घुंडियाँ गोल; आंत्र पर पृष्ठ या पार्श्व में फैली हुई ग्रसिका ग्रंथि; पश्चक बृहत्, देह के पश्च भाग में गुदा के काफी आगे स्थित परंतु एक दूसरे के सम्मुख नहीं होते।

Peptide
पेप्टाइड
दो से तीस ऐमीनों अम्ल से निर्मित बहुलक श्रृंखला जिसमें क्रमागत ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड आबंधों द्वारा परस्पर जुड़े होते हैं।

Perinaeum
मूलाधार
गुदा और भग के बीच वाला प्रक्षेत्र।

Perineeal pattern
मूलाधार चित्राम
प्रौढ़ मेलॉयडोगाइनि मादाओं के भग और गुदा के चारों ओर क्यूटिकलीय धारियों से बनी हुई आकृतियाँ।

Peripheral nervous system
परिधीय तंत्रिका तंत्र
तंत्रिका तंत्र का वह भाग जिसमें शिरस्य पिप्पल तंत्रिकाएँ, द्विक तंत्रिकाएँ, जनन पिप्पल तंत्रिकाएँ, डाइरिडों को तंत्रिकायित करने वाली तंत्रिकाएँ और कायिक तंत्रिकाएँ सम्मिलित हैं।

Peripheral nerve net
परिधीय तंत्रिका जाल
एडेनोफोरिया में सूत्रकृमि के शरीर की पूरी लंबाई में फैली अनुदैर्ध्य तंत्रिकाएं, जिनमें अनेक संधायी होते हैं और जो काय शूकों अथवा पिप्पलों को तंत्रिकायित करते हैं। सेसेर्नेन्टिया में इस जाल में क्यूटिकल के नीचे मुक्त तंत्रिका छोर होते हैं।

Peristalsis
क्रमाकुंचन
ऐसी अनैच्छिक पेशीय तरंग गति जिससे आहार नाल की अंतर्वस्तुएं आगे खिसकती हैं।


logo