logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Intercrystalline fracture
अंतराक्रिस्टलीय विभंग देखिए-- Fracture के अंतर्गत Intergranular fracture

Intergranular corrosion
अंतरारेणुक संक्षारण एक प्रकार का संक्षारण जिसमें संक्षारक माध्यम प्रायः रेणुपरिसीमा पर क्रिया करता है। इस प्रकार के संक्षारण में धात्विक में धात्विक संहति के साथ पर्याप्त मात्रा में क्रिया होने से पहले ही उसका विघटन हो जाता है। प्राप्त प्रमाण से ज्ञात होता है कि रेणु-परिसीमा पर विशिष्ट क्रिया, अपद्रव्य के कारण होती है जो यूटेक्टिक के रूप में जमा हो सकता है। रेणु-परिसीमा के साथ संक्षारण क्रिया का वेधन, धातु और संक्षारण माध्यम के स्वभाव पर निर्भर करता है अविलेय संक्षारण-उत्पाद का बनना, जो कणों के बीच निक्षेपित हो जाता है, इस क्रिया को कम कर देता है जब कि संकुल आयन का बनना, जो सरल धात्विक धनायनों के उत्पादन को रोक देता है, इस क्रिया की गति बढ़ा देता है। अपद्रव्यों या अन्य प्रावस्थाओं की उपस्थिति से संक्षारक पर्यावरण में रेणु-परिसीमा और संगत मैट्रिक्स के मध्य इलेक्ट्रोड विभवांतर उत्पन्न हो जाता है जिससे वरीय अंतरारेणुक क्रिया होती है। देखिए-- Intercrystalline corrosion भी देखिए-- Weld defect भी

Intergranular fracture
अंतरारेणुक विभंग देखिए-- Fracture के अंतर्गत

Intermedicate annealing
माध्यमिक अनीलन देखिए-- Annealing

Intermediate carbon steel
माध्यमिक कार्बन इस्पात देखिए-- Carbon steel के अंतर्गत

Intermediate Phase
माध्यमिक प्रावस्था मिश्रातु-तंत्र में वह प्रावस्था जिसके संघटन में तंत्र का कोई शुद्ध अवयव शामिल नहीं होता।

Intermetallic compound
अंतराधात्विक यौगिक दो या अधिक धातुओं का बना यौगिक जिसकी स्पष्ट क्रिस्टल-संरचना और निश्चित संघटन अथवा संघटन-परास होता है। ये सामान्यतया कठोर और भंगुर होते हैं तथा कुछ मिश्रातु--तंत्रों में प्रमुख कठोरण-प्रभावकारी अवयव होते हैं, उदाहरणार्थ ऐलुमिनियम मिश्रातुओं में CuAl₂ और Mg₂Si, बेरिलियम-ताम्र में CuBe आदि। ऐसा यौगिक भी अंतराधात्विक यौगिक कहलाता है जिसके एक या अधिक धातु घटक, ठोस विलयन के रूप में होते हैं।

Internal crack
आंतरिक दरार देखिए-- Forging defect

Internal stress
आंतरिक प्रतिबल देखिए-- Residual stress

Interrupted aging
अवरुद्ध काल-प्रभावन किसी मिश्रातु का पदशः दो या अधिक भिन्न तापों पर काल प्रभावन करना। प्रत्येक पद के बाद मिश्रातु को सामान्य ताप तक ठंडा किया जाता है।


logo