logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

remedial instruction
सुधारार्थ अनुदेश
किसी छात्र में अधिगम न्यूनता को पूरा करने के उद्देश्य से दिया जाने वाला वह विशिष्ट शिक्षण जो व्यापक नैदानिक निष्कर्षों पर आधारित होता है।

remedial material
सुधारार्थ सामग्री
किसी छात्र में अधिगम की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई सामग्री जो व्यापक नैदानिक निष्कर्षों पर आधारित होती है।

remedial period plan
उपचारी समय योजना
कक्षा में पिछड़े हुए छात्र समूह के उपचार के लिए बनायी गई योजना जिसमें प्रत्येक अध्यापक के लिए कुछ घंटे ऐसे छात्रों को सुधारार्थ अनुदेश देने के लिए नियत कर दिए जाते हैं।

remedial reading
उपचारार्थ पठन
ऐसे छात्रों के लिए बनाई गई उपचार पठन सामग्री जिनकी पठन उपलब्धि उनकी अधिगम योग्यता से कम हो।

rememorisation
पुनः कंटस्थीकरण
स्मृति से प्रतिबद्धता अथवा पुनः स्मरण की मानसिक प्रक्रिया।

remitted fee
प्रेषित शुल्क
अ- किसी लब्धि अथवा सेवा के एवज़ में लौटा दिया जाने वाला शुल्क। आ- किसी छात्र को दिया जाने वाला सहायता-अनुदान जिससे वह सामान्य रूप से दिए जाने वाले शुल्क का भुगतान किए बिना संस्था के विशेषाधिकार प्राप्त करता हो।

repetitive compulsion
पुनरावर्तन बाध्यता
दुश्चिन्ता से छुटकारा पाने के लिए किसी व्यवहार को बार-बार करने की आवश्यकता जिसका कोई तर्क-संगत आधार नहीं होता।

report card
विवरण कार्ड, रिपोर्ट कार्ड
विद्यालय द्वारा माता-पिता को भेजा जाने वाला कार्ड जिसमें छात्र की विद्यालय विषयों में प्रगति दिखाई गई हो। प्रगति अंकों या कोटि द्वारा अभिव्यक्त होती है या उसके संबंध में छोटी-छोटी विवरणियां दी जाती हैं। इस कार्ड में छात्र की अभिरुचि, उपस्थिति और उसके गुण और अवगुण भी लिखे रहते हैं। उन्हें सुधारने के सुझाव दिए रहते हैं जिससे छात्र के माता-पिता उसकी प्रगति में सहायता कर सके।

reporting system
छात्र-प्रगति विवरण पद्धति
विद्यालय में छात्र की प्रगति का विवरण उसके माता-पिता तक पहुंचाने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली पद्धति।

representative data
प्रतिनिधिक दत्त सामग्री
ऐसी दत्त-सामग्री जो किसी जनसंख्या अथवा समूह में किसी चर की मात्रा का काफी हद तक प्रतिनिधित्व करती हो।


logo