ट्राइकोडेरिडी कुल का एक वंश। ट्राइकोडोरस के समान लेकिन ग्रसिका ग्रंथि छोटी अतिव्याप्त पालि में स्थित; कंटिकाएं कंटिकाकोश रहित; प्रपुटी उपस्थित होती है।
Paratylenchus
पैराटाइलेंक्स
पैराटाइलेंकिडी कुल का एक वंश। मादा कृमिरूपी, छोटे आकार की, शूकिका लंबी;ग्रसिका में सुस्पष्ट संकरा तनुयोजी होता है।
Paratype
अपरप्ररूप
मूल प्ररूप (होलोटाइप) के अलावा प्ररूपों की श्रुंखला का एक नमूना।
Paratype
अपरप्ररूप
मूल लेखक द्वारा उद्धृत किया गया ऐसा कोई प्रतिदर्श जो नामप्ररूप के अतिरिक्त हो।
Parthenogenesis
अनिषेक जनन
निषेचन-रहित जनन प्रक्रिया जिसमें मात्र मादा युग्मक से ही भ्रूण बनता है।
Partially resistant
अंशतः प्रतिरोधक
जनन के मध्यवर्ती स्तरों को सहारा देने वाले पादप।
Passive resistance
निष्क्रिय प्रतिरोध
ऐसा प्रतिरोध जिसमें परपोषी में सुरक्षात्मक अभिलक्षण पहले से ही मौजूद होते है।
Pasteuria species
पास्चूरिया जाति
कवकजालीय अंतर्बीजाणु चोल बनाने वाला जीवाणु जो कुछ सूत्रकृमि जातियों पर परजीवी होता है।
Pathogen
रोगजनक
बीमारी पैदा करने वाला कोई भी तत्व।
Pathogenesis
रोगजनन
रोग की उत्पत्ति और उसके विकास में घडटनाओं की श्रृंखला।