व्यक्तिगत भेद पर ध्यान न देते हुए एक कक्षा के छात्रों को एक ही तरह से शिक्षा देना। इसमें यह मान लिया जाता है कि एक कक्षा के बालकों स्तर और आवश्यकतायें एक जैसी होती हैं।
registration form
पंजीकरण फार्म
1. वैयक्तिक छात्र के लिए बनाया गया प्रपत्र जिसमें छात्र उन विषयों की प्रविष्टि करता है जिन्हें वह आगामी शैक्षिक पाठ्यक्रम के लिए चुनता है। इस प्रपत्र पर छात्र के माता-पिता तथा उपबोधक की लिखित सहमति भी आवश्यक होती है।
2. किसी विषय में प्रवेश पाने के लिए आवेदन-पत्र।
rejectant parents
अस्वीकारी माता-पिता
बालक की उपेक्षा और परित्याग करने वाले माता-पिता।
rejected child
अस्वीकृत बालक
माता-पिता द्वारा उपेक्षित और परित्यक्त बालक। ऐसे बालक साधारणतः भयभीत, असुरक्षित, दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले, द्वेषी, उग्र तथा अकेलेपन के भाव से त्रस्त होते है। वे भावी जीवन में दूसरों के स्नेह को स्वीकार करने तथा उसके प्रति अपनी प्रतिक्रिया प्रकट करने में कठिनाई का अनुभव करते हैं।
relaxation
शिथिलन, शैथिल्थ
तनाव रहित मानसिक और शारीरिक अवस्था। व्यक्ति विश्रान्ति की अवस्था में पेशियों पर इच्छानुसार संयम रख पाता है और अपने सम्पूर्ण अवयव को शिथिल कर सकता है। शरीर शिथिल कर लेने पर तनाव नहीं रह पाता। इसी प्रकार मानसिक तनाव से विश्रान्ति के लिए व्यक्ति विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यकलापों में भाग लेता है, जैसे- उपन्यास पढ़ना, गाना सुनना आदि।
relearning
पुनरधिगम, पुनःसीखना
किसी विषय अथवा कौशल को एक बार सीख लेने के पश्चात् कुछ समय के उपरान्त पुनः सीखना। प्रतिधारण क्रिया के स्वरूप का अध्ययन करने के लिए इस प्रत्यय का प्रयोग एविंगहौस ने किया। पुनर्शिक्षण में समय और प्रयास की बचत प्रतिधारणा को प्रमाणित करती है।
reliability (of statistics)
सांख्यिकी विश्वसनीयता
किसी सांख्यिकी की विश्वसनीयता, उसकी मानक त्रुटि, अर्थात मापन त्रुटियों के मानक विचलन के अनुमान के रूप में जानी जा सकती है। कोई भी निर्देश सांख्यिकी कितनी सफलता से जनसंख्या सांख्यिकी का अनुमान लगाने में सहायता करती है वह उसकी विश्वसनीयता का द्योतक है।
reliability (test)
विश्वास्यता (परीक्षण), विश्वसनीयता (परीक्षण)
अ- दो विभिन्न अवसरों पर एक ही समूह पर एक ही परीक्षण पत्र द्वारा प्राप्त फलांकों के बीच सहसंबंध जिसके कारण उसको एक ही समूह पर प्रयोग करने पर लगभग एक ही से फल प्राप्त होते हैं।
आ- किन्हीं दो समांतर परीक्षण पत्रों से प्राप्त फलों के बीच सहसंबंध।
इ- किसी परीक्षण पत्र के विभिन्न भागों के बीच सहसंबंध।
ई- किसी मापन-उपकरण की माप में स्थिरता।
religious education
धार्मिक शिक्षा
किसी विशेष धर्म के मतों, सिद्धांतों, नीतियों और उनके अभ्यासों की शिक्षा। ऐसी शिक्षा विशेष रूप से विभिन्न धर्म-सम्प्रदायों द्वारा चलाए गए विद्यालयों में दी जाती है। कहीं-कहीं तो अन्य धर्म-सम्प्रदायों को मानने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाता और कहीं-कहीं यह शिक्षा व्यापक रूप से सभी प्रकार के धर्मों को मानने वाले छात्रों के लिए होती है। इस प्रकार के किन्हीं-किन्हीं विद्यालयों में अन्य धर्मानुयायी बालकों के लिए उस धर्म की शिक्षा अनिवार्य नहीं होती।
remedial group method
उपचारार्थ समूहन प्रणाली
विशेष विषय में पिछड़े हुए छात्रों का समूह संगठित कर सुधारार्थ अनुदेश देने की विधि।