logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

reeducation
पुनः शिक्षण
अ- भूली हुई पाठ्य सामग्री का पुनः सीखना। आ- मानसिक, शरीरिक या भावात्मक अवरोध होने पर नये संबंध स्थापित करना।

reference book
संदर्भ ग्रंथ
किसी विषय पर विस्तृत सूचना करने के लिए प्रयोग की जाने वाली पुस्तक जो पाठ्य पुस्तक अथवा मनोरंजन हेतु पढ़ी जाने वाली पुस्तक से भिन्न हो; जैसे शब्द कोश, विश्वकोश, पारिभाषिक कोश आदि।

reference library
संदर्भ पुस्तकालय
अ- वह पुस्तकालय जिसमें पुस्तकों का सामान्य संग्रह हो अथवा अध्ययन के विशेष क्षेत्र से संबंधित पुस्तकें रखी जाती हों तथा जिसका गठन संदर्भ और अनुसंधान के लिए किया गया हो। ऐसे पुस्तकालय सामान्यतः अचल होते हैं।

reference reading
संदर्भ पठन
ग्रंथ सूची या सन्दर्भ ग्रंथों की सूची में से चयन की गई पुस्तकों का अध्ययन जो पाठ्य पुस्तक के पठन से सर्वथा भिन्न होता है।

reflective reading
विमर्शपूर्ण पठन
अ- पठन सामग्री पर मनन करते हुए तथा उसका अर्थ समझते हुए पढ़ना। आ- किसी समस्या या कठिनाई का समाधान करने के उद्देश्य से पढ़ना।

reflex action
प्रतिवर्त क्रिया
एक प्रकार की सहज क्रिया जो शरीर की रक्षा युक्तियों का एक भाग है तथा जो ऐच्छिक क्रियाओं से भी अधिक शीघ्रता से की जाती हैं। उदाहरणार्थ आँख में कुछ पड़ जाने पर तुरन्त आँख का बन्द कर लेना या बहुत गर्म चीज छू लेने पर हाथ को एकदम उठा लेना। प्रतिवर्त क्रियाएं ऐच्छिक नियन्त्रण द्वारा रोकी भी जा सकती हैं।

reflex arc
प्रतिवर्त चाप
तंत्रिका तन्त्र की वह इकाई है जो किसी प्रतिवर्त विशेष को सम्पादित करती है। प्रतिवर्त चाप एक रचना है और सहज क्रिया उसका कार्य। इस रचना में कम से कम निम्न पाँच अंग सम्मिलित रहते हैं : ज्ञानेन्द्रिय, संवेदी तन्त्रिका, तन्त्रिका सन्धि, प्रेरक सन्धि, प्रभावक।

reformatory school
सुधारक विद्यालय
दंडिक तथा सुधारक विद्यालय जहां कुसमायोजित और अपचारी युवकों को सुधारने के लिए शिक्षा दी जाती हो। ऐसे युवकों को सामान्य विद्यालय में सफलतापूर्वक शिक्षा नहीं दी जा सकती।

refractive error
अपवर्तन दोष
नेत्र के परावर्तित माध्यम का दोष जिसके फलस्वरूप दृष्टिपटल के एक केन्द्र पर प्रकाश की किरण स्थिर नहीं हो पाती। निकट दृष्टिता, दूरदृष्टिता, जरादूर दृष्टि, दृष्टि-वैषम्य इसी प्रकार के दोष हैं।

refresher course
पुनश्चर्या पाठ्यक्रम
विशेष व्यवसाय में लगे व्यक्तियों द्वारा विषय के आधारभूत अध्ययन का पुनरावलोकन तथा नई सामग्री को सीखने के उद्देश्य से संगठित कक्षा अथवा पत्राचार पाठ्यक्रम।


logo