वे ग्राहक जो ऐसी शक्ति से उद्दीप्त हों जिसका स्रोत उस ग्राहक संवेदांग से दूर हो।
Distorted room
विरूपण कक्ष
खास तरह से बनाया गया एक कक्ष जिसका प्रयोग दिक्-प्रत्यक्षण संबंधी कुछ सामान्य भ्रमों का प्रदर्शन करने के लिए किया जाता है।
Distraction conflict theory
विकर्षण द्वंद्व सिद्धांत
वह सिद्धांत जिसके अनुसार अन्य लोगों की उपस्थिति ध्यान भंग करने वाली तथा कार्य और दर्शकों के बीच द्वंद्व उत्पन्न करने वाली होती है।
Distributed learning
वितरित सीखना
सीखने की एक व्यवस्था, जिसके अनुसार सीखने को अपेक्षाकृत सुगम बनाने के लिए, सीखी जाने वाली सामग्री को एक साथ न देकर, कुछ इकाइयों में विभक्त करके पात्र को बीच-बीच में थोड़ा विश्राम देकर दिया जाता है।
Distributive justice
विभाजक न्याय
एक सरोकार जिसमें संसाधनों के वितरण के निर्णय का परिणाम निष्पक्ष होता है।
Disynaptic arc
द्वितंत्रिसामीप्य चाप
ऐंद्रिय और प्रेरक तंत्रिकोशिकाओं के बीच स्थित एक चापाकार तंत्रिका।
Divided attention
विभक्त अवधान
सीमित अवधान परक संसाधनों को किसी एक ही उद्दीपक पर केन्द्रित करने के बजाय दो या अधिक उद्दीपकों में विखंडित करना।
Dogmatism
हठधर्मिता
एक संज्ञानात्मक शैली जो असहनशील एवं कठोर होती है और लोगों को पूर्वाग्रहित होने हेतु प्रवृत्त करती है।
Domain sampling
क्षेत्रीय प्रतिचयन
प्रतिचयन का एक विशेष रूप जिसमें किसी खास क्षेत्र के चरों का व्यवस्थित ढंग से किसी पूर्व योजना के आधार पर चयन किया जाता है और उसमें यह भी स्पष्ट निर्देश दिए रहते हैं कि प्रत्येक चर से किस व्यक्ति को प्रतिचयन में शामिल किया जाना है।
Dominance
प्रभाविता
1. दूसरे लोगों के कार्यों और विचारों पर नियंत्रण रखने की प्रवृत्ति। 2. प्रभावी और अप्रभावी दोनों ही जीन्स के मौजूद होने पर उनके मेंडली जोड़े में एक जीन की अभिव्यक्ति को दबाने की सामर्थ्य।