इन्कोनेल
ऊष्मारोधी निकैल मिश्रातु जिसमें 80% निकैल, 15% क्रोमियम और 5% लोहा होता है। यह अत्यंत मजबूत, अत्यन्त संक्षारणरोधी और उच्च ताप पर उत्तम ऑक्सीकरणरोधी होता है। सल्फ्यूस के वातावरण में 815°C के ऊपर इसका उपयोग नहीं हो सकता है।
Indentation test
दंतुरण--परीक्षण
देखिए -- Hardness test के अंतर्गत Knoop hardness test
Indirect arc furnace
अप्रत्यक्ष आर्क भट्टी
देखिए-- Furnace
Indirect extrusion
अप्रत्यक्ष उत्सारण
देखिए-- Extrusion के अंतर्गत
Indirect fired furnace
अप्रत्यक्ष ज्वालित भट्टी
वह भट्टी जिसमें दहन, पृथक कक्ष में किया जाता है और जिस पदार्थ को गरम करना हो वह ईंधन के सीधे संपर्क में नहीं रहता है।
Induced draught
प्रेरित प्रवात
देखिए-- Draught के अंतर्गत
Induction brazing
प्रेरण ब्रेजन
ब्रेजन प्रक्रम जिसमें ऊष्मा, प्रेरित विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न की जाती है और गरम किए गए क्षेत्र की गहराई, प्रेरक कुंडली से प्रावहित हो रही विद्युत धारा की आवृति का फलन होती है।