logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

spot news
पट्ट समाचार वह नवीनतम और सर्वाधिक महत्वपूर्ण समाचार जो समाचर पत्र के कार्यालय भवन के बाहर समाचार पटल पर प्रदर्शित किया गया हो।

square indentation
सीध, स्कायर इन्डेन्टेशन हाशिया छोड़ कर कम्पोज की गई सामग्री की सभी पंक्तियों का बाईं ओर कोरान्त होने की स्थिति।

squib
संक्षिप्त समाचार

staff reporter
कार्यालय समाचार दाता वह समाचार दाता जो किसी समाचार पत्र का नियमित और वेतन भोगी कर्मचारी होता है।

standard journalism
स्तरीय पत्रकारिता वह पत्रकारिता जो अनुत्तर दायित्वपूर्ण या ऊल-जलूल नहीं होती बल्कि जिसका एक गुणात्मक स्तर होता है और इस कारण वह विश्वसनीय होती है।

standard type
मानक टाइप, मानक मुद्राक्षर मानक चौड़ाई का मुद्राक्षर, जो न संकुचित हो न विस्तारित।

standing
तैयार वह कम्पोजित सामग्री जो अगले अंक या संस्करण में प्रकाशनार्थ सुरक्षित रखी गई हो।

standing forme
रक्षित फर्मा एक या अधिक पृष्ठों का तैयार फर्मा जो फिर से छपने के लिये सुरक्षित रखा गया हो।

standing press
दाब प्रेस वह मुद्रणयंत्र जिसे मुद्रक खड़ा होकर पैर से चलाता है। इसे मानव-चालित ट्रेडल मशीन भी कहते हैं।

star edition
तारक संस्करण इस शब्द का प्रयोग समाचार पत्रों के क्रमिक संस्करणों के लिये किया जाता है। एक तार का अभिप्राय होता है पहला संस्करण, दो तारा का द्धितीय संस्करणष तीन तारा का तृतीय संस्करण। इसी प्रकार चार तारा या पांच तारा संस्करण होता है।


logo