logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Spray-dried
फुहार-शुष्कित
शुष्क गरम वायु धारा में द्रव्य की फुहार छोड़कर सुखाया गया पदार्थ ।

SR-mutation
एस.आर. उत्परिवर्तन
जीवाणुओं का वह उत्परिवर्तन जिसके परिणामस्वरूप चिकने और खुरदरे निवह (कालोनी) बनते हैं ।

SSB protein
एस.एस.बी. प्रोटीन
एक सूत्रीय बंधन प्रोटीन, जो एक सूत्रीय डी.एन.ए. को बांधता है ।

S. (smooth)
एस. (चिकना)
1. जीवाणु निवहों की चिकनी आभा का संक्षेप संकेताक्षर । 2. स्वेड वर्ग इकाई के लिए प्रयोग किया जाने वाला संकेताक्षर ।

Stoggered cut
सांतरित काट, सांतरित कट
दो सूत्रों को एक दूसरे के निकट भिन्न बिंदुओं पर विदलित करना । यह काट द्वैध डी.एन.ए. में की जाती है ।

Staling
पर्युषण, पर्युषित
किसी जीव कॉलोनी के निकट पर्यावरण में प्रतिकूल, वृद्धि निरोधी परिवर्तन, जो जीव के चयापचयी उच्छिष्ठों के इकट्ठे होने का परिणाम है डबल रोटी, केक, पाइ और दूसरे बेकरी उत्पादों की अवनति या अपघटन ।

Starpoint (star site)
ताराबिंदुक (तारास्थल)
आर.एन.ए. में समाविष्ट पहले क्षारक (base) से संगत डी.एन.ए. में वह संगत स्थिति, जिसमें आर.एन.ए. पहले आधार पर समाविष्ट होता है ।

Stationary phase
स्तब्ध प्रावस्था
सवंर्ध में वृद्धि की प्रावस्था जहाँ जननदर मृत्युदर के बराबर होती है और जीवनक्षम जीवाणुओं की संख्या नियत रहती है ।

Steam injection technique
भाप अंतःक्षेपण तकनीक
रोगाणुरहित निर्वात कक्ष में ऊष्मा को अतिरिक्त वाष्प या पानी से नियंत्रित करने की विधि ।

Sticky end
अनुलग्न सिरे
डी.एन.ए. के पूरक एकल सूत्र, जो द्वैध (duplex) के विपरीत सिरों से बाहर निकलते हैं । ये द्वैध डी.एन.ए. की सांतरित काट से पैदा हो सकते हैं ।


logo