सामान्यतया खंडित वलयाकार वाशर, जो भार लगाने पर स्प्रिंग के समान क्रिया करता है प्रायः इसका प्रयोग नट - पाशन हेतु किया जाता है।
Sprue
प्रभरण नाल
साँचे में बना वाहक से जुड़ा ऊर्ध्वाधर मार्ग जिसमें होकर पिघली धातु साँचे के विभिन्न भागों में पहुँचती है।
Spur gear
स्पर गियर
वह गियर जो दो ऐसे समान्तर शाफ्टों को संयोजित करते हैं जिनके केन्द्रीय अक्ष एक ही समतल में पड़ते हैं।
Squeeze moulding machine
निष्पीडक संचक मशीन
एक संचक मशीन जिसमें प्लेट की सहायता से फ्लास्क में पैट्रन के चारों ओर भरे बालू को दबाया जाता है ताकि साँचा सुदृढ़ बन सके।
Stage efficiency of a turbine
टरबाइन की पद - दक्षता
टरबाइन के किसी पद में किये गये वास्तविक कार्य तथा समएन्ट्रोपी ऊष्मा - पात का अनुपात।
Stage of a turbine
टरबाइन - पद
चल तथा अचल ब्लेडों का एक युगल।
Standard size
मानक आमाप/मानक साइज
मानक साइज मान्यताप्राप्त या स्वीकृत होते हैं जो लम्बाई की मान्यता प्राप्त यूनिट के विभिन्न उपविभाजन के समरूप होते हैं। उन्हें प्रायः इंचों या मिलीमीटरों में व्यक्त किया जाता है लेकिन कभी-कभी स्वेच्छ संख्या या अक्षर से व्यक्त करते हैं।
Standard time
मानक काल
सामान्य गति से किसी कार्य के निष्पादन हेतु औसत कुशल श्रमिक द्वारा किया गया वह समय जिसमें सामान्य काल तथा उस पर आधारित समय छूट सम्मिलित हो।
Standardization
मानकीकरण
उत्पादन को अपेक्षित स्तर के अनुरूप बनाने के लिये शर्तों का निर्धारण एवम् उसके लिए प्रयुक्त प्रक्रिया।
Standards engineer
मानक / स्टेण्डर्स इंजीनियर
इसका कार्य मानक संस्थाओं से सम्बन्ध रखना एवम् उत्पादन सम्बन्धी मानकों की जानकारी रखना होता है।