logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Psychosis
मनस्ताप
उग्र मानसिक और सांवेगिक विकार या उग्र व्यक्तित्व-विकार जिसमें व्यक्ति समाज से अपना समायोजन नहीं कर पाता और उसका व्यवहार वास्तविकता से कट जाता है और वह विभिन्न भ्रमासक्तियों और विभ्रांतियों से ग्रस्त रहता है।

Psychosomatic disorder
मनःकायिक विकार
मनोजन्य विकारों या लगातार सांवेगिक तनाव की स्थिति बनी रहने के कारण प्रकट होने वाली शारीरिक विकृतियां जिनसे ऊतकों की क्षति हो सकती है और जो संरचनात्मक कायिक परिवर्तनों के लिए हानिकर हो सकती है।

Psychotherapy
मनश्चिकित्सा
किसी भी मनोवैज्ञानिक प्रविधि द्वारा व्यक्ति के विभिन्न मानसिक विकारों या कुसमायोजनों का उपचार करने की पद्धति जिसमें चेतन और सम्मोहावस्था में दिए गए संसूचन, पुनर्शिक्षण, अनुनय, मनोविश्लेषण और परामर्श आदि शामिल हैं।

Psychotic delinquent
मनस्तापी अपचारी
ऐसा अपराधी जो गम्भीर रूप से मानसिक रोगी हो, उसके अपराध का कारण उसका मानसिक रोग हो या अपराध करने के बाद वह आत्मग्लानि या अन्य किसी कारण से मनोविक्षिप्त हो गया हो, या फिर कारावास के दण्ड के बाद मनोविक्षिप्त हो गया हो।

Puberty
यौवनारंभ
जीवन के विकासक्रम की वह अवस्था जब प्रजनन अंग परिपक्व होकर अपना कार्य करना शुरु कर देते हैं और व्यक्ति में गौण लैंगिक लक्षम प्रकट होने लगते हैं।

Public assistance
1. सार्वजनिक सहयोग 2. राज्य-सहायता, सरकारी सहायता
राज्य द्वारा कुछ आपदाओं, जैसे वृद्धावस्था, शारीरिक एवं मानसिक बाधाएं, बेरोज़गारी तथा विपन्नता आदि से ग्रस्त व्यक्तियों को दी जाने वाली सहायता।

Public relation
जन-संपर्क, लोक-संपर्क
किसी व्यक्ति, संगठन, व्यापारिक संस्थान अथवा सरकार द्वारा जनसमुदाय के उस वर्ग से सम्बन्ध स्थापित करना जिसकी अनुकूलता एवं सहयोग उसके कार्यों की सफलता के लिये आवश्यक होता है।

Public welfare
जन-कल्याण, लोक-कल्याण
सामाजिक एवं आर्थिक संकटों से व्यक्तियों एवं परिवारों की रक्षा हेतु प्रदत्त वे राजकीय सेवाएं जिनका अंतिम लक्ष्य आत्म-निर्भरता प्राप्त करने में लोगों की सहायता करना होता है।

Purposivism
प्रयोजनवाद
ऐसी कोई भी मनोवैज्ञानिक विचारधारा जिसमें उद्दीपनों के अलावा प्रयोजन को भी किसी न किसी रूप में व्यवहार का प्रभावकारी निर्धारक माना जाता है।


logo