एक ही जीव के क्लोन अथवा विशुद्ध संवर्ध की कोशाकाओं के आकार-प्रकार में वंशागत विभिन्नताएं ।
Plyeder
बहुकोणक
अलैंगिक चल बीजाणु को उत्पन्न करने वाले कुछ जीवों की चतुष्फलकीय अवस्था ।
Pneumonia
निमोनिया
फेफड़े का एक रोग जिसमें ऊतक में सूजन व कठोरता आ जाती है और वह जलीय हो जाता है । यह रोग न्यूमोनोकोकस निमोनी नामक जीवाणु से होता है ।
Poi
पोई
हवाई मक्के का किण्वित पदार्थ ।
Point mutation
बिंदु उत्परिवर्तन
उत्परिवर्तन का एक प्रकार जिसमें एक न्यूक्लियोटाइड दूसरे न्यूक्लियोटाइड से विस्थापित हो जाता है ।
दे. nonsense mutation
Polar flagellation
ध्रुवीय कशाभन
कोशिका के अंतिम सिरे पर कशाभ का उत्पन्न होना । इसके अनेक प्रकार हैं यथा - एक कशाभी (अकेला कशाभ), उभयकशाभी (प्रत्येक सिरे पर एक कशाभ) और गुच्छकशाभी एक या दोनों सिरों पर कशाभ का गुच्छा ।
Polarity
ध्रुवता
एक जीन में उत्परिवर्तन का वह प्रभाव जो उसी अनुलेखन इकाई के परिवर्ती जीनों में अभिव्यक्ति को प्रभावित करता है ।
Poly β hydroxybutyrate (PHB)
पॉलीबीटा डाइड्रॉक्सी ब्यूटिरेट
बीटा-हाइड्रॉक्सीव्यूटाइरिक अम्ल का क्लोरोफ़ॉर्म विलेय बहुलक जो कुछ जीवाणुओं में आंतर कोशिकीय कणिकाओं के रूप में पाया जाता है और जो वसा विलेय रंजकों से रंजित हो सकता है ।
Poly β hydroxybutyric acid (PHBA)
पॉलिबीटाहाइड्रॉक्सी ब्यूटिरिक अम्ल
लिपिड जैसे पदार्थ का कोई बहुलक (पॉलीमर) जो कुछ जीवाणुओं में मौजूद कोशिकाद्रव्यी अंतर्निविशों में पाया जाता है ।
Polycistronic
mRNA
बहुसमपारी दूत आर.एन.ए.
कोड लेखन के क्षेत्रों वाला दूत आर.एन.ए. जो एक से अधिक जीनों को प्रदर्शित करता है ।