logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Metabolic psychosis
चयापचयी मनस्ताप
चयापचयी या जैव रासायनिक मनोविकार जो जड़वामनता एवं नष्टार्तवकालीन विषण्णता आदि रोगियोंमें पाई जाती है।

Metabolism
चयापचय
जीव की वे शारीरिक और रासायनिक अनुक्रियाएं जिनसे जीवद्रव्य बनता और नष्‍ट होता है और जिनसे जीवित रहने के लिए की जाने वाली आवश्यक क्रियाओं के लिए ऊर्जा का निर्माण होता है।

Metacognition
अधिसंज्ञान
व्यक्‍ति को अपने ही संज्ञानपरक प्रक्रमों एवम् तंत्रों का बोध अथवा ज्ञान।

Metacontrast principle
परावैषम्‍य सिद्धांत
किसी समूह का आदिरूप समूह के अंतर्गत वह स्थिति होती है, जिसमें अंत:समूह स्थितियों की बहिर्समूह स्थितियों से अधिकतम अनुपात में भिन्नताएँ पाई जाती है।

Metagnomy
मनोतीतज्ञान, अतींद्रियज्ञान
कुछ अबोध्य और अबुद्धिगम्य वस्तुओं या विचारों का ज्ञान जिनका स्रोत प्राय: कोई अमूर्त शक्‍ति या अशरीरी मानव बताया जाता है।

Metagnosiometry
मन:परिवर्तनमिति
विशेषतया सामूहिक मन की अभिवृत्‍तियों और वरीयताओं में होने वाले परिवर्तनों को मापने की विद्या जिसे बी.बास ने प्रस्तावित किया था।

Metakinesis
आद्यचेतना
1. निम्नतम पशु जातियों में पाई जानेवाली चेतना के आदिम रूप के लिए लायड मार्गन द्वारा प्रयुक्‍त शब्द। 2. सूत्रीविभाजन प्रक्रम की बीच की अवस्था जिसमें गुणसूत्र मध्यवृत्तीय प्लेट की तरह समूहित हो जाते है।

Metallophonia
धातुस्वरता
एक प्रकार की स्वर विकृति जिसमें व्यक्‍ति की आवाज बड़ी कर्कश और तीखी होती है।

Metamers
भिन्नवर्ण एकाभास
ऐसे वर्ण उद्दीपन जिनकी स्पैक्ट्रमी प्रकाश मापीय विशेषताएँ अलग अलग होती हैं किंतु जो तुलना करने की अनुकूल दशाओं में एक सी लगती है।

Metamorphopsia
विरूपदृष्‍टिता
दृष्‍टिपटल के परस्पर संवादी भागों में किसी विकार के कारण विस्थापन हो जाने से दृष्‍टिक्षेत्र के कुछ भागों की स्थिति का गड़बड़ हो जाना जिससे पदार्थों का विकृत रूप दिखाई पड़ता है।


logo