logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Most likely time
अधिकतम संभावित काल
वह समय जिसके कार्य निष्पादन में लगने की अधिकतम संभावना है।

Motion analysis
गति विश्लेषण
एक नियत कार्य क्षेत्र पर या कार्य में प्रयुक्त गति का विस्तृत अध्ययन।

Motion cycle
गति - चक्र
एक कार्य चक्र को पूर्ण करने के लिए अपेक्षित गतियों एवं क्रिया कलापों का पूर्ण अनुक्रम।

Motion study
परिचालन अध्ययन
उत्पाद्य वस्तु का उत्पादन प्रक्रिया के दौरान होने वाला संचालन तथा उत्पाद्य प्रक्रिया के दौरान कर्मिकों का अंग संचालन का अध्ययन।

Mould
संचक / साँचा
ढलाई प्राप्त करने के लिये वह विवर - युक्त साधन जिसमें पिघली धातु भरी जाती है।

Moulding
साँचा - निर्माण / संघकन
वांछित ढलाई प्राप्त करने के लिए साँचा बनाने की विधि।

Moulding flask
संचक फ्लास्क
ढलाई हेतु दो या तीन भागों वाली चौकोर पेटी जिसके दोनों सिरे खुले होते हैं।

Moulding sand
संचक बालू
ढलाईशाला मे साँचा बनाने के लिए प्रयोग लाया जाने वाला बालू - मिश्रण।

Moulding section
सांचा उपशाला
ढलाई शाला का वह भाग, जहाँ पर सांचे तैयार किये जाते हैं।

Mouth piece
मुखिका
किसी वाहिका के विवर में लगाये गये एक छोटे से नल या नलिका को मुखिका कहते हैं।


logo