logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Live centre
चल केंद्रक
तर्कु में आरोपित खराद या अपघर्षित केन्द्रक। यह कृतक के साथ घूमता है। भारी कृतक पर यह टेक देने वाले केंद्र - छिद्र, के निघर्षण को रोकता है।

Live head
चल शीर्ष
कभी - कभी यह शब्द खराद के हैडस्टॉक के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Live load
सक्रिय भार
भार जो अचानक रखा जाता है या कंपन के साथ आता है। जैसे इंजन के संयोगी दण्ड द्वारा लगाए गये बल को भी सक्रिय भार कहते हैं। रेल - सेतु को पार करते समय रेलगाड़ी द्वारा सेतु पर लगाये गये भार को भी सक्रिय भार कहेंगे।

Live spindle
चालक तर्कु
किसी भी मशीन का तर्कु जो औजार या कार्य के साथ घूमता है।

Live steam
सक्रिय भाप
बॉयलर से सीधे ली जाने वाली दाबकृत भाप। इसके द्वारा कुछ यंत्रावली चलाई जाती हैं या कुछ प्रकार के प्रक्रमों में इसका उपयोग होता है। यह रिचित भाप से भिन्न होती है।

Loading and scheduling
भारण एवं अनुसूचन
अनुपथन के साथ - साथ होने वाले कार्य जिनसे कृत्यक गमन कार्मिक क्षमता तथा यांत्रिक संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।

Local interchange ability
स्थानीय अंतर्विनिमेयता
एक ही फैक्टरी में तैयार अवयवों की अन्तर्विनिमेयता यह आवश्यक नहीं कि अन्यत्र कहीं से बने अपयवों के साथ भी अन्तर्विनिमेय हों।

Lock nut
पाश ढिबरी/नट
दूसरा नट जो मुख नट के साथ एक ही काबले पर आरोपित रहता है। नट को मुख्य नट के विरूद्ध कसने से मुख्य नट कंपन के कारण ढीला नहीं हो पाता है। प्रायः पाश नट की मोटाई मुख्य नट से कम होती है।

Lock washer
पाश - बाशर
स्प्रिंग इस्पात से निर्मित वाशर नट को ढीला होने से रोकता है।

Locomotive
रेल - इंजन
इंजन जो पहियों पर चलता है और विशेष रूप से रेल पथ के लिये अभिकल्पिक किया गया है।


logo