logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Fit, transition
संक्रमण फिट/संक्रमण अन्वायोजन
मेलक अवयवों के मध्य फिट, जिसमें साइज, सीमाएँ इस प्रकार निर्धारित की जाती है कि वे आंशिक या पूर्ण रूपेण परस्पर व्याप्त रहती है कि अन्वायोजन के समय व्यतिकरण और अवकाश दोनों में से कोई भी हो सकता है।

Fit, wringing (zero to negative allowance)
ससंजन फिट (शून्य से ऋणात्मक छूट)
इस प्रकार की फिट में समन्वायोजन मे मेलक अवयवों की पृष्ठें एक दूसरे से सही रहती है। प्रायः यह असैम्बली विशिष्ट होती है और अंतर्विनियम नहीं है।

Fitting shop
फिटिंग शाला
वह कार्यशाला, जहाँ पर विभिन्न पुर्जों को एक दूसरे के साथ फिट किया जाता है।

Fixed automation
निहित स्वचालन
वह तन्त्र जिसमें विभिन्न संक्रिया अनुक्रम स्वचालित एवं पूर्ण निर्धारित होते हैं।

Fixed cost
स्थिर लागत
उत्पाद संख्या पर निर्भर न रहने वाली लागत जिसमें मशीनरी मूल्य ह्रास, उपस्करों और भवनों की लागत पर ब्याज, बीमा खर्च तथा इंजीनियरी फीस आदि सम्मिलित हैं।

Fixture
स्थायिक/फिक्चर
(1) एक युक्ति जो उत्पादन की प्रक्रिया में जॉब / कृत्यक को धारण करती है लेकिन औजारों को निर्देशित नहीं करती।
(2) फिक्चर/स्थायिक का कार्य मशीनित किये जाने वाले अनेक प्रकार के कृत्यों को मशीन मंच पर बांधे रखना है उसका औजार पर कोई नियंत्रण नहीं। आजकल इसे जिंक के स्थान पर इस्तेमाल करने लगे हैं। स्थायिक को मशीन मंच पर बांधा जाता है जबकि जिंक को हाथ से पकड़ा जा सकता है और इच्छानुसार चलाया भी जा सकता है।

Flame cutting
ज्वाला कर्तन
ज्वाला कर्तन में ऑक्सी - ऐसिटीलीन टॉर्च के द्वारा लोह धातुओं का कर्तन किया जाता है। इसमें काट की प्रारम्भिक अवस्था में दोनों गैसों का प्रयोग किया जाता है लेकिन प्रारम्भिक काट के बाद एसिटिलीन की सप्लाई बंद कर दी जाती है तथा केवल आक्सीजन की सप्लाई रहने दी जाती है। 12" या और अधिक गहराई के कर्तन में जलन से धातु का ह्रास बहुत कम हो पाता है क्योंकि काट चौड़ाई 6" गहराई के काट पर अधिक से अधिक 3" रहती है।"
">

Flame hardening
ज्वाला कठोरीकरण
यह एक स्थानिक कठोरीकरण की विधि है इसमें कठोरित किये जाने वाले अवयव को आक्सी एसिटीलीन टार्च द्वारा गर्म करके शीतक माध्यममें मज्जशीतित किया जाता है।

Flange
फ्लैंज
पर्शुका या रिम जिसकी सहायता से दो वस्तुएँ बांधी जाती है।

Flank
पार्श्व
अन्तराल वृत के नीचे वाली दन्त की पृष्ठ को पार्श्व कहते हैं।


logo