भ्रूणीय मस्तिष्क का एक पूर्ववर्ती उपविभाग जो आगे चलकर घ्राण पालियों, प्रमस्तिष्कीय गोलार्धों और रेखित पिंड में विकसित होता है।
Endocathection
अंत: विरेचन
अपने विचारों या संवेगों का निरपेक्ष विरेचन करना, विशेष रूप से अपनी ही आंतरिक गतिविधियों में लीन रहना।
Endocrine glands
अंत:स्त्रावी ग्रंथियाँ
वे ग्रंथियाँ जो अपने हार्मोन सीधे रक्त प्रवाह में स्त्रावित करती हैं।
Endocrinology
अंत:स्रावीग्रंथिविज्ञान
अंत:स्रावी ग्रंथियों के साथ साथ शरीर के आंतरिक स्रावों के सारे पहलुओं का व्यवस्थित अध्ययन।
Endocrinopathy
अंत:स्रावीग्रंथिविकृति
अंतस्रावी ग्रंथियों में कोई रोग हो जाने से शरीर के चयापचय तंत्र में पैदा होने वाली विकृति।
Endocrinotherapy
अंत:स्रावीग्रंथि चिकित्सा
जड़वामनता या अपविकासमूलक विषण्णता; जैसे कुछ मनोविकारों का हार्मोनों (अंत:स्रावी ग्रंथियों के द्रवों) द्वारा उपचार करना।
Endomorphy
गोलाकृति
शैल्डन द्वारा प्रतिपादित कायप्रारूपों या शरीर गठन के तीन वर्गों में से एक जिसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं शरीर का अपेक्षाकृत गोल-मटोल, मुलायम व गद्दर होना, स्वभाव से आराम पसंद, आलसी, अति भावुक, पेटू, सुखान्वेषी और सामाजिकता प्रेमी होना। परिस्थिति विशेष में उत्साह-विषाद जैसी मनोविकृतियों मध्याकृति वाले लोगों के अलावा, गोलाकृति वाले लोगों में भी प्रकट हो सकती है।
Endophasia
अंतर्वाच
1. मन ही मन में बोलना, शब्द गढ़ना या वाक्य विन्यास करना। 2. वाक् अंगों में प्रकट क्रिया हुए बिना ही शब्द या वाक्यों की मौन अभिव्यक्ति।
Enelicomorphism
बालत्वारोपण
बच्चों में प्रौढ़ोचित विशेषताएँ ढूंढने या उन्हें बच्चों पर आरोपित करने की सामान्य त्रुटि के लिए प्रयुक्त एक असामान्य शब्द।
Energograph
ऊर्जा आलेख
छोटे-छोटे पेशी समूहों के किसी निश्चित समय में काम में लगे रहने से कितनी दैहिक ऊर्जा खर्च होती है इसका अभिलेख प्रस्तुत करने वाला उपकरण।