एक पतली धातु की प्लेट जो चाबी छिद्र को संभालती है तथा उसे ठीक करती है।
Etching
निक्षारण / उत्कीर्णन
(1) किसी रासायनिक पदार्थ (अम्लीय अथवा क्षारीय) द्वारा धातु पृष्ठ का निक्षारण। इसका प्रयोग धातु के परख - नमूनों के संरचनात्मक अध्ययन के लिए किया जाता है तथा शीशे की वस्तुओं पर चिह्नांकन के लिए इसका भी प्रयोग किया जाता है।
(2) तीव्र पदार्थ द्वारा किसी धातुयी सतह का संक्षारण या गलाने की पद्यति।
(3) सख्त पदार्थ द्वारा शीशे जैसी वस्तु के सतह पर रेखा चिन्ह लगाना।
Eutectic alloy
गलन क्रान्ति मिश्रातु / स्वद्रवण मिश्रातु
किसी विलयन अथवा मिश्रातु में उसके घटकों की वह प्रतिशत मात्रा जिसके कारण उसका गलनांक न्यूनतम होता है।
Eutectic temperature
गलन क्रान्तिक ताप / स्वद्रवण ताप
वह ताप जिस पर स्वद्रवण मिश्रातु का गलन होता है।
Evaluation
मूल्यांकन
गत अनुभवों के आधार पर निर्माण प्रक्रिया तथा संसाधनों की उपयोगिता की सुधार हेतु जाँच।
Evaporate
वाष्पित
तरल या ठोस अवस्था से ऊष्मा द्वारा विशेषकर प्राकृतिक ऊष्मा द्वारा, गैसीय अवस्था में परिवर्तित होना एवं वाष्प या खुशबू के रूप मे उड़ना।
Evaporation
वाष्पन
1. वह विधि जिसके द्वारा कोई पदार्थ तरल या ठोस अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होता है।
2. वह विधि अथवा प्रक्रम, जिसके द्वारा कोई द्रव वाष्प में बदलता है।
Evaporative condenser
वाष्पनिक द्रवणित्र
1. एक प्रकार का द्रवणित्र जहाँ पर शीतल जल की मात्रा सीमित होती है इसमें ट्यूबों की कुण्डलियों के ऊपर एक पानी की पतली फुहार गिरती है और उनके अन्दर द्रवित होने वाली वाष्प बहती है।
2. एक प्रकार का द्रवणित्र, जिसमें भाप के द्रवणन के लिए शीतक जल फुहार के रूप में प्रयुक्त होता है। इस जल के भाप नलिकाओं के संपर्क में आने से भाप का द्रवणन होता है।
Evaporative efficiency
वाष्पनिक दक्षता
जल के वाष्पन में बायलर की दक्षता का माप जब इसकी एक निश्चित ईंधन की मात्रा के थ्योरिटीकल मान के साथ तुलना की जाए।
Evaporative value
वाष्पनिक मान
विभिन्न प्रकार के बायलरों द्वारा जल को वाष्प में परिवर्तित करने की अपेक्षिक क्षमतायें।