नारबर्ट विनर द्वारा प्रस्तावित ग्रीक शब्द जिसका अर्थ 'परिचालक' है। सामान्यतः इसे संक्षिप्त रूप से 'नियामक तंत्र' के रूप में परिभाषित किया गया है। मनोविज्ञान के क्षेत्र में समतुल्यता के आधार पर मस्तिष्क को एक अभिकलित्र के समतुल्य मानकर मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं को अंर्तनिर्मित प्रतिपुष्टि के संदेश तंत्र के समान माना गया है।
Cyclop system
साइक्लोप पद्धति
दूरस्थ शिक्षा में प्रयुक्त यह पद्धति अति विकसित इलेक्ट्रानिकी पर आधारित है। इसमें दो अंग हैं -- साइक्लोप टर्मिनल तथा साइक्लोप स्टूडियों। पहले का प्रयोग चित्र देखने तथा संदेश भेजने में किया जाता है। दूसरा चित्र निर्माण में सहायक होता है।
साइक्लोप्स को दूरभाष से संबद्ध कर विद्यार्थी को दूरी से पढ़ाया जा सकता है। भाग लेने वाले परस्पर वार्तालाप कर सकते हैं तथा साइक्लोप टीo वीo स्क्रीन द्वारा लिख सकते हैं और चित्र बना सकते हैं।
Czar power (simulation game)
ज़ार शक्ति (अनुरूपण खेल)
19 वीं सदी में रूस में जार एलेक्जेंडर ii के शासन काल में कार्य कर रही राजनैतिक शक्तियों से संबंधित एक अनुरूपण खेल जिसमें प्रत्येक भाग लेनेवाले विद्यार्थी को पृथक-पृथक व्यक्ति की जीवनी संबंधी सूचना के अनुसार भूमिका नियत की जाती है। ये व्यक्ति पांच निम्नलिखित वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं - कुलीन, पादरी, लोक सेवक तथा सैनिक, व्यापारी और शिल्पकार तथा कृषक और कृषिदास।
एक सत्र में भाग लेनेवाले अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वाह व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से करते हैं और ज़ार द्वारा प्रत्येक समस्या पर अंतिम निर्णय लिए जाने को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर वे अपने लाभों अथवा क्षतियों की गणना करते हैं।