logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Combination rates
समूहित दरें, सम्मिश्र दरें
ऐसे दो स्थानों के बीच माल-ढुलाई के लिए ली गई भाड़ा दरें जो एक ही रेलमार्ग पर स्थित नहीं हैं। प्रस्थान-बिंदु और गंतव्य स्थान के बीच की समस्त स्थानिक दरों को जोड़कर 'समूहित दर' निकाली जाती है।

Commerce
वाणिज्य
वस्तुओं, सेवाओं और संपत्ति को उत्पादक से उपभोक्ता तक पहुँचाने के क्रम में की गई क्रियाओं को 'वाणिज्य' कहते हैं। इसमें क्रय-विक्रय और उसकी सहायक क्रियाएँ यथा, भंडारण, परिवहन, वित्तीयन, अधिकोषण आदि शामिल हैं।

Commercial bank
वाणिज्य बैंक, व्यावसायिक बैंक
ऐसे बैंक जो ऋण देने या निवेश के लिए जनता से जमा-राशियाँ स्वीकार करते हैं। जमाकर्ता इन राशियों को नियमानुसार चैक आदि के द्वारा चाहे जब निकाल सकते हैं या इन्हें अपेक्षाकृत ऊँची ब्याज पर एक निर्दिष्ट अवधि के लिए बैंक को दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य बैंक जनता की मुद्रा संबंधी दैनंदिन माँग को पूरा करते है; बिल और हुंडियाँ भुनाते है; लोगों का रुपया एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते हैं और लोगों की मूल्यवान वस्तुओं को सुरक्षित रूप से रखने के लिए प्रायः लॉकरों की सुविधा प्रदान करते हैं।

Commercial grade
वाणिज्यिक श्रेणी, तिजारती श्रेणी
वस्तु की वह श्रेणी अथवा कोटि जो किसी व्यवसाय या वाणिज्य में प्रायः प्रयुक्त की जाती है या प्रयोग के लिए उपयुक्त मानी जाती है। उदाहरणार्थ, किसी रसायन या धातु की एक निश्चित शुद्धता, किसी काग़ज या गत्ते का निर्धारित वज़न इत्यादि।

Commission
आढ़त, कमीशन
अभिकर्ता को दिया गया पारिश्रमिक जो किसी अन्य व्यक्ति या फ़र्म की ओर से किए गए किसी सौदे के लिए या किसी व्यावसायिक कार्य के लिए दिया जाता है। यह राशि सौदे की राशि के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में होती है।

Commission agent
आढ़तिया, कमीशन एजेन्ट
ऐसा व्यक्ति या प्रतिष्ठान जो किसी व्यापारी या उत्पादक (जिसे इस संदर्भ में "मालिक" कहा जाता है) की ओर से माल की बिक्री करता है और इस सेवा के बदले पूर्व-निर्धारित दर से पारिश्रमिक लेता है।
">

Commodity
पण्य, जिन्स
खरीदी-बेची जाने वाली कोई भी स्थूल वस्तु।

Commodity agreement
पण्य क़रार, जिन्स क़रार
दो या अधिक राष्ट्रों के बीच किया गया ऐसा क़रार जिसमें जिन्सों के उत्पादन, वितरण, भंडारण और क़ीमतों आदि से संबद्ध बातों का समावेश होता है। इसका उद्देश्य उत्पादक और उपभोक्ता देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन, पूर्ति और क़ीमतों का नियमन करना है।

Commodity exchange
मंडी
जिन्स और अन्य पदार्थों के अगाऊ क्रय-विक्रय के निमित्त व्यापरियों का एक संगठित समूह। इसमें जिन्स को बाज़ार में नहीं लाया जाता अपितु उनकी मात्रा तथा किस्म संबंधी दस्तावेजों के आधार पर ही सौदे किए जाते हैं।

Common carrier
लोक-वाहन, लोक-वाहक
कोई ऐसा व्यक्ति या अभिकरण जो सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र के अंतर्गत यात्रियों या माल के परिवहन का काम करता है और एक निर्धारित भाड़ा लेकर जनसाधारण की सेवा करता है।


logo